Ro no D15139/23

सफल शैक्षणिक प्रयासों एवं नवाचारों को साझा कर पारस्परिक सीख को बढ़ावा देने पुणे स्थित यशदा में दर्पण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

– कलेक्टर ने जिले में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में सुधार के लिए किए गए प्रयासों एवं नवाचारों के संबंध में दी जानकारी*

राजनांदगांव 08 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सफल शैक्षणिक प्रयासों एवं नवाचारों को साझा कर पारस्परिक सीख को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओपन लिंक फाउंडेशन द्वारा पुणे स्थित यशदा में दर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव कलेक्टोरेट स्थित एनआईसी से वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से दर्पण कार्यक्रम में जुड़े। कलेक्टर ने जिले में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में सुधार के लिए किए गए प्रयासों एवं नवाचारों के संबंध में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन के नियमित विश्लेषण, डेटा आधारित कार्ययोजना, शिक्षकों के क्षमता विकास, विद्यालयों के सतत अनुश्रवण, परीक्षा पूर्व विशेष शैक्षणिक सहयोग तथा कमजोर विद्यार्थियों के लिए लक्षित हस्तक्षेप जैसी पहल की जानकारी साझा की। उन्होंने इन प्रयासों के परिणामस्वरूप जिले में बोर्ड परीक्षा परिणामों में सकारात्मक बदलावों को भी प्रस्तुत किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह उपस्थित रही।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, गरियाबंद, बस्तर एवं जशपुर जिलों के प्रशासनिक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए अपनाई गई प्रभावी रणनीतियों पर चर्चा की। प्रतिभागियों ने राजनांदगांव जिले द्वारा प्रस्तुत मॉडल की सराहना करते हुए इसे अन्य जिलों के लिए भी उपयोगी बताया। दर्पण कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न जिलों के मध्य ज्ञान एवं अनुभवों के आदान-प्रदान का एक प्रभावी मंच प्रदान किया। जिससे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणामों के लिए नवाचारों और सफल प्रथाओं को बढ़ावा मिलेगा। राजनांदगांव जिले का प्रतिनिधित्व जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल एवं सहायक परियोजना समन्वयक श्री मनोज मरकाम द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात