Ro no D15139/23

ग्राम पंचायत आसरा में बोरी बंधान से रूकेगा पानी, बढ़ेगा भू-जल स्तर

*मिशन जल रक्षा*

राजनांदगांव 08 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम आसरा में मिशन जल रक्षा के तहत जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बोरी बंधान का कार्य पूर्ण किया गया। जिसका अध्यक्ष जनपद पंचयत डोंगरगांव श्रीमती रंजीता कपिल पडौती एवं अन्य जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने अवलोकन किया। अध्यक्ष जनपद पंचयत डोंगरगांव श्रीमती रंजीता कपिल पडौती ने कहा कि बोरी बंधान जैसे प्रयासों से गांव में जल संकट की समस्या का समाधान किया जा सकता है। बोरी बंधान जैसे प्रसासों से वर्षा के जल को रोककर भू-जल स्तर को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी जा सकती है। जनपद सदस्य श्रीमती अनिता पंचारी ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। सरपंच श्री शरद वैष्णव ने बताया कि सीमेंट की बोरियों में रेत-मिट्टी भरकर बनाए गए इस अस्थायी बंधान से नाले का पानी रूकेगा। बोरी बंधान से गांव में पानी की उपलब्धता बढ़ेगी और पशुओं के लिए भी पीने का पानी मिलेगा। जिससे आसपास के खेतों को रबी सीजन में सिंचाई का लाभ मिलेगा।

इस दौरान बताया गया कि मिशन जल रक्षा के तहत जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद पंचायत डोंगरगांव के ग्राम पंचायत सुखरी, कु. भाठागांव, सालिकझिटीया, खम्हेरा में भी बोरी बंधान का कार्य किया गया है। साथ ही क्षेत्र में वर्षा ऋतु के पूर्व अधिक से अधिक वर्षा के जल को संरक्षित करने सभी छोटे नाले में बोरी बधान का कार्य करने अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर उपसरपंच श्रीमती अरूण बाई, श्री अंशुमान वैष्णव, सचिव श्री बिहारी लाल मंडावी, रोजगार सहायक श्री कौशल कुंजाम, समस्त पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात