Ro no D15139/23

सियान गुड़ी का प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने किया निरीक्षण 94 वरिष्ठ नागरिक पंजीकृत 32 को मिल रही फिजियोथेरेपी सुविधा कैरम, शतरंज, लूडो, संगीत में प्रथम आए वरिष्ठ नागरिकों को किया गया सम्मानित वरिष्ठ नागरिक परमानंद और सूरज सोनी ने सुमधुर भजन और स्वागत गीत से खूब तालियां बटोरी

 जशपुरनगर 08 जून  2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सियान गुड़ी का बेहतर संचालन किया जा रहा है।

जशपुर जिले के प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने आज सियान गुड़ी का निरीक्षण करके विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली।
वरिष्ठ नागरिकों ने भी उनका आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के और समाज कल्याण अधिकारी श्री धर्मेन्द्र कुमार साहू और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने कैरम, शतरंज, लूडो और संगीत कार्यक्रम में प्रथम आने वाले वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया।
इनमें लूडो में प्रथम स्थान श्री विजय कुमार शर्मा, शतरंज में राकेश्वर कुमार,कैरम में श्री नरेश मिश्रा, जयपाल यादव, और संगीत में श्री परमानंद प्रथम पुरस्कार प्राप्त किए हैं।
सियान गुड़ी के वरिष्ठ नागरिकों ने अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला दर्शन योजना की इच्छा जाहिर की जिस पर प्रभारी सचिव ने सभी को योजना का लाभ देने के निर्देश संबंधित अधिकारीयों को दिए हैं।
वरिष्ठ नागरिक श्री परमानंद मिश्रा और सूरज सोनी ने भजन और स्वागत गीत हम तो हम तो हैं…. परदेश में…. देश में निकला होगा चांद..
स्वागत गीत..किस तरह से… आपका नमन … स्वागतम…  किस तरह से नमन… करूं आपका… स्वागत…
गीत और भजन सुनकर प्रभारी सचिव और कलेक्टर ने वरिष्ठ नागरिकों को उत्साह वर्धन करते हुए खूब प्रशंसा की और सियान गुड़ी की व्यस्था और सुविधाएं देखकर संतुष्टि व्यक्त की गई।
समाज कल्याण विभाग की महत्वाकांक्षी योजना के तहत सियान गुड़ी में जिले के 94 वरिष्ठ नागरिक पंजीकृत है जिनमें से 32 को फिजियोथेरेपी की भी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
सियान गुड़ी में सुबह 10 बजे से वरिष्ठ नागरिक विभिन्न गतिविधियों में शामिल होते हैं और शाम 6रू00 बजे संस्था के सभी कर्मचारियों एवं पंजीकृत वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में सुंदर कांड का पाठ कराया जाता है।
इसके साथ ही जन्म दिन और वैवाहिक वर्षगांठ भी मनाया जाता है।

  • Related Posts

    गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग ने जांच समिति गठित की

      समिति तीन दिनों में प्रमुख अभियंता को देगी रिपोर्ट रायपुर. 3 अक्टूबर 2026. लोक निर्माण विभाग ने राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन कार्य तथा राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं…

    Read more

    वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

      गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय विद्यालयों में बालिका शौचालय निर्माण का लक्ष्य रायपुर, 02 अक्टूबर…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी