Ro no D15139/23

प्री बी. एड. प्रवेश परीक्षा एवं बी. एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को

राजनांदगांव 09 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा 11 जून 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक प्री बी. एड. प्रवेश परीक्षा एवं बी. एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया है। जिले में प्री बी.एड. प्रवेश परीक्षा के लिए 10 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 3076 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इसी प्रकार जिले में बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 1202 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार सुबह 9.30 बजे बंद कर दिए जाएंगे। जिसके पश्चात किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी परीक्षार्थियों से निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की गई है।

व्यापम के निर्देशानुसार परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र एवं वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैग तथा किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री ले जाना पूर्णत: वर्जित रहेगा। परीक्षार्थियों को केवल नीले अथवा काले बॉल पेन के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी। परीक्षार्थियों को आधी बांह वाले साधारण एवं हल्के रंग के वस्त्र पहनकर परीक्षा में उपस्थित होना होगा। परीक्षा की सुरक्षा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग की जाएगी। इसके लिए हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर तथा मैनुअल पैट-डाउन जांच का उपयोग किया जाएगा। महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला पुलिस कर्मियों तथा पुरूष अभ्यर्थियों की जांच पुरूष पुलिस कर्मियों द्वारा की जाएगी। परीक्षार्थियों के प्रवेश, फ्रिस्किंग एवं सत्यापन की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए उन्हें परीक्षा प्रारंभ होने से पर्याप्त समय पूर्व केंद्र में उपस्थित रहने की सलाह दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल एवं नकलमुक्त संचालन हेतु पर्यवेक्षक, समन्वयक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस नोडल अधिकारी, उडऩदस्ता दल तथा एफएसटी टीमों की नियुक्ति की गई है। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया, वीडियोग्राफी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा सभी परीक्षार्थियों से व्यापम द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग ने जांच समिति गठित की

      समिति तीन दिनों में प्रमुख अभियंता को देगी रिपोर्ट रायपुर. 3 अक्टूबर 2026. लोक निर्माण विभाग ने राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन कार्य तथा राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं…

    Read more

    वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

      गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय विद्यालयों में बालिका शौचालय निर्माण का लक्ष्य रायपुर, 02 अक्टूबर…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी