Ro no D15139/23

दीर्घकालीन अनधिकृत अनुपस्थिति पर सहायक ग्रेड-03 की सेवा समाप्त

अम्बिकापुर 09 जून 2026/   जिला शिक्षा अधिकारी, सरगुजा द्वारा जारी आदेश के अनुसार शासकीय हाई स्कूल लक्ष्मणगढ़, विकासखण्ड उदयपुर में पदस्थ सहायक ग्रेड-03 श्री सूरज कुमार भगत की सेवा समाप्त कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री भगत दिनांक 17 मार्च 2021 से बिना अनुमति एवं बिना सूचना के लगातार अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। इस संबंध में समय-समय पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए तथा समाचार पत्र में विज्ञापन प्रकाशित कर जवाब प्रस्तुत करने का अवसर भी प्रदान किया गया। इसके बावजूद उनके द्वारा नियत अवधि में संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया।

मामले की जांच हेतु नियमानुसार विभागीय जांच संस्थित की गई। जांच अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन एवं उपलब्ध अभिलेखों के परीक्षण के उपरांत यह पाया गया कि संबंधित कर्मचारी लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहे तथा अपनी अनुपस्थिति के समर्थन में कोई वैध दस्तावेजी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके।

विभागीय जांच में आरोप प्रमाणित पाए जाने तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के प्रावधानों के तहत सक्षम प्राधिकारी द्वारा श्री सूरज कुमार भगत, सहायक ग्रेड-03 की सेवा समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शासकीय सेवकों से अपेक्षा की जाती है कि वे सेवा नियमों का पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें। शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति को गंभीर कदाचार माना जाता है।

  • Related Posts

    सरकार आपके द्वार’ शिविरों में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

      देवरगांव, बंसीताल और अमाडांड क्लस्टर पंचायतों में आयोजित हुए जनसमस्या निवारण शिविर *अमाडांड में 75 हितग्राहियों को मिला आबादी पट्टा, आवास पूर्ण करने वाले परिवारों को सौंपी गई प्रतीकात्मक…

    Read more

    आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती की अंतिम योग्यता सूची पर 10 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति

    आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती की अंतिम योग्यता सूची पर 10 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति धमतरी, 05 अक्टूबर 2026/ महिला एवं बाल विकास विभाग की एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी (शहरी) के तहत…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी