Ro no D15139/23

लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

PM Modi: भारत जैसे विशाल और प्रतिस्पर्धी लोकतंत्र में जनता का भरोसा जीतना कठिन होता है और इसे बनाये रखना और भी कठिन काम है. लगातार राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और जनता की कड़ी नजर के बावजूद नरेंद्र मोदी लोगों का विश्वास बनाये रखने में सफल रहे हैं. भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनकर उन्होंने लोकतांत्रिक राजनीति में एक नया मानक स्थापित किया है. हालांकि हम भारत के अलग-अलग हिस्सों से आते हैं, प्रधानमंत्री मोदी और मैं उस पीढ़ी से हैं, जिनकी राजनीतिक चेतना आपातकाल से प्रभावित हुई थी. हमने लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर हुए हमले को अपनी आंखों से देखा और उस आंदोलन में भाग लिया.

दशकों तक यह धारणा रही कि देश के सर्वोच्च पद कुछ विशेषाधिकार प्राप्त लोगों या प्रभावशाली राजनीतिक परिवारों में जन्म लिये लोगों के लिए आरक्षित हैं. प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा ने इस धारणा को चुनौती दी है. साधारण शुरुआत से उठकर देश के सर्वोच्च निर्वाचित पद तक पहुंचने वाले मोदी लाखों युवा भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत बन गये हैं. उनकी कहानी इस विश्वास को और सुदृढ़ करती है कि एक जीवंत लोकतंत्र में संकल्प, कड़ी मेहनत और क्षमता, जन्म और परिस्थिति की बाधाओं को पार कर सकती हैं. इस दृष्टि से यह कामयाबी न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की ताकत और खुलेपन का एक शक्तिशाली सबूत भी है.

लोगों को गरीबी से ऊपर उठाने और सम्मान का जीवन जीने में मदद करना किसी भी राजनीतिक नेता की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. इस लिहाज से पीएम मोदी का रिकॉर्ड शानदार रहा है. गरीबी उन्मूलन पर उनका विशेष ध्यान रहा है, जिसके फलस्वरूप एनडीए सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में मदद की है. शौचालय, बैंक खाते, घर, गैस कनेक्शन, नल से जल आपूर्ति, स्वास्थ्य बीमा कवरेज तथा अनेक मूलभूत आवश्यकताएं करोड़ों लोगों तक पहुंची हैं. अनुसूचित जातियों, जनजातियों, पिछड़े वर्गों, अत्यंत पिछड़े वर्गों, महिलाओं, गरीब परिवारों और विकास कार्यक्रमों के पहली पीढ़ी के लाभार्थियों के बड़े वर्ग ने खुद को भारत की विकास गाथा में सक्रिय भागीदार के रूप में देखना शुरू कर दिया है. युवाओं को विशेष योजनाओं के माध्यम से उद्यमिता के नये अवसर मिले हैं.

उनकी कई योजनाओं से महिलाओं को सीधे तौर पर लाभ हुआ है और उनके दैनिक जीवन की मुश्किलें कम हुई हैं. बिहार में मेरा अनुभव रहा है कि जब महिलाओं को विकास कार्यों के केंद्र में रखा जाता है, तो समाज तेजी से प्रगति करता है. बिहार में हमारे जीविका प्रयोग की सफलता की चर्चा अब दुनियाभर में हो रही है. कई वर्षों तक मुख्यमंत्री रहने के नाते मैं जानता हूं कि लाभ को इच्छित लाभार्थियों तक पहुंचाने में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. प्रधानमंत्री मोदी यह सुनिश्चित करने पर जोर देते हैं कि शासन का परिणाम नागरिकों के लिए वास्तविक लाभ में बदल जाये. उन्होंने हमेशा दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही पर ध्यान केंद्रित किया है. प्रौद्योगिकी के व्यापक उपयोग, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण और मजबूत निगरानी तंत्रों के माध्यम से नीति निर्माण और क्रियान्वयन के बीच का अंतर काफी कम हो गया है.

प्रधानमंत्री मोदी की राजनीतिक यात्रा में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में लंबा और सफल कार्यकाल शामिल है. वास्तव में, वह जल्द ही चुनी हुई सरकार के प्रमुख के तौर पर लगातार सेवा के 25 वर्ष पूरे कर लेंगे. राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर इस अनुभव ने उन्हें राज्यों की जरूरतों और उनका समर्थन करने के महत्व की गहरी समझ दी है. प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल सहकारी संघवाद के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है. मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान मैंने व्यक्तिगत रूप से महसूस किया कि उन्होंने राजनीतिक परिस्थितियों की परवाह किये बिना बिहार के विकास के लिए समर्थन दिया. मैं विशेष रूप से 2024-25 और 2025-26 के बजट के दौरान बिहार को मिले अद्भुत समर्थन का उल्लेख करना चाहूंगा, जिसमें मखाना बोर्ड और भागलपुर में विद्युत संयंत्र की स्थापना, बाढ़ प्रबंधन के लिए कोष और कई अवसंरचना परियोजनाओं के लिए निधि शामिल हैं.

प्रधानमंत्री मोदी के मन में बिहार की अनोखी संस्कृति और परंपराओं का बहुत सम्मान है. उन्होंने मखाना, मधुबनी चित्रकला और राज्य के अन्य उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय गणमान्य व्यक्तियों को उपहारस्वरूप देकर बिहार की धरोहर को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया है. उन्होंने ही सुनिश्चित किया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया जाये. पिछले दशक में बिहार को कई बड़ी अवसंरचना परियोजनाओं से लाभ हुआ है. वर्ष 2014 से पहले की तुलना में केंद्र से समर्थन और निवेश में काफी वृद्धि हुई है. गंगा पर महत्वपूर्ण पुलों का निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार, हवाई अड्डों का विकास और रेलवे अवसंरचना का तेजी से उन्नयन बिहार की विकास गति को आगे बढ़ाने में मदद कर रहे हैं. पीएम मोदी के नेतृत्व में रेलवे विद्युतीकरण और अन्य आधुनिकीकरण परियोजनाओं ने असाधारण गति प्राप्त की है.

मैंने हमेशा भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता का समर्थन किया है. पीएम मोदी की जिन खूबियों ने उन्हें लोगों के बीच लोकप्रिय बनाया है, उनमें से एक है उनका बेदाग रिकॉर्ड और भ्रष्टाचार के खिलाफ उनका मजबूत रुख. संस्थागत सुधारों के माध्यम से भ्रष्टाचार को रोकने के साथ उन्होंने कानूनी प्रक्रिया के जरिये भ्रष्ट नेताओं और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की राजनीतिक इच्छाशक्ति भी दिखाई है. पीएम मोदी के कार्यकाल में वैश्विक मंच पर भारत का महत्व बढ़ा है. एक भारतीय के रूप में मुझे इस बात पर गर्व होता है कि अर्थव्यवस्था, जलवायु परिवर्तन, तकनीक, स्वास्थ्य या सहयोग जैसे मामलों में हमारी बात का स्वागत किया जाता है. विभिन्न देशों और समूहों के साथ मजबूत संबंध बनाये रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा शांति और प्रगति का समर्थन किया है.

परिणामस्वरूप, दुनिया 21वीं सदी के वैश्विक विकास को आगे बढ़ाने वाले एक प्रमुख देश के रूप में भारत की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है. नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के मुकाम तक पहुंच चुके हैं. यह सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान का जश्न मनाने तथा ऐसी और उपलब्धियों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देने का अवसर है. मैं उन्हें इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देता हूं और उनके अच्छे स्वास्थ्य तथा राष्ट्र की सेवा में निरंतर सफलता की कामना करता हूं.

  • Related Posts

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    एक समझौता, तीन देश और बदलता पश्चिम एशिया. सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच मक्का में हुआ नया रक्षा समझौता ऐसे समय में सामने आया है, जब ईरान के साथ…

    Read more

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत दुनिया के सबसे विविध पर्यटन स्थलों में शामिल है. हिमालय से लेकर समुद्र तटों तक, रेगिस्तान से लेकर वर्षावनों तक और प्राचीन विरासत से लेकर आध्यात्मिक स्थलों तक- देश…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल