Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री अस्पताल रूपांतरण कोष से रामानुजगंज अस्पताल को बड़ी सौगात

*100 बिस्तरीय अस्पताल के उन्नयन के लिए 1.65 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति*

*ऑपरेशन थिएटर, डायलिसिस और ब्लड स्टोरेज यूनिट की मिलेगी सुविधा*

रायपुर, 10 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री शासकीय अस्पताल रूपांतरण कोष के अंतर्गत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामानुजगंज स्थित 100 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन हेतु 1 करोड़ 65 लाख 92 हजार 500 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस राशि से अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर, डायलिसिस यूनिट और ब्लड स्टोरेज यूनिट जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी।

स्वीकृत कार्यों के तहत अस्पताल में ऑटोमेटिक ऑटोक्लेव मशीन, आधुनिक ओटी लाइट, मल्टी पैरा मॉनिटर, एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन, वेंटिलेटर, इलेक्ट्रिक ऑपरेशन टेबल, डायलिसिस मशीन, आरओ प्लांट, ट्रूनेट मशीन, ब्लड स्टोरेज रेफ्रिजरेटर, डीप फ्रीजर सहित अन्य आवश्यक उपकरण स्थापित किए जाएंगे। इससे अस्पताल की उपचार क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

नई सुविधाओं के शुरू होने से गंभीर मरीजों को उपचार के लिए अंबिकापुर, रायपुर या अन्य बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। विशेष रूप से किडनी रोगियों को स्थानीय स्तर पर डायलिसिस सुविधा उपलब्ध होने से समय और आर्थिक संसाधनों की बचत होगी। वहीं ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित होने से दुर्घटना, प्रसव और अन्य आपात स्थितियों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।

कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। आधुनिक सुविधाओं और उन्नत चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता से मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिलेगा तथा गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों की निर्भरता कम होगी।

अस्पताल उन्नयन की यह पहल रामानुजगंज सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को लाभान्वित करेगी और प्रदेश सरकार की जनकेंद्रित स्वास्थ्य नीति को और मजबूती प्रदान करेगी।

  • Related Posts

    भखारा में बैंक ऑफ बड़ौदा का मेगा क्रेडिट कैंप आयोजित

      476 प्रकरणों में लगभग 32 करोड़ रुपए की ऋण सहायता से कृषि, महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण उद्यमिता को मिला संबल आगामी दिनों में धमतरी में वृहद लोन मेला का…

    Read more

    मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शशिकांत को बेहतर उपचार की उम्मीद

      एम्स रायपुर में कराया गया भर्ती, उपचार के लिए मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की चार लाख रुपए की सहायता राशि धमतरी, 10 सितंबर 2026। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के…

    Read more

    NATIONAL

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?