Ro no D15139/23

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में सुरक्षित बचपन की दिशा में बड़ा अभियान

सड़क, भिक्षावृत्ति और बाल श्रम से बच्चों को निकालकर शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन से जोड़ रही सरकार*

 

*जून माह में राज्यभर में चल रहा विशेष सघन अभियान, पुनर्वास की प्रक्रिया वर्षभर रहेगी जारी*

 

रायपुर, 10 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संवेदनशील और बाल हितैषी शासन की परिकल्पना को साकार करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में सड़क जैसी परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे बच्चों के संरक्षण, पुनर्वास और सशक्तिकरण के लिए विशेष सघन अभियान संचालित किया जा रहा है। 01 जून से 30 जून तक चलने वाले इस राज्यव्यापी अभियान का उद्देश्य ऐसे बच्चों को असुरक्षित परिस्थितियों से बाहर निकालकर सुरक्षित बचपन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सम्मानजनक जीवन से जोड़ना है।

 

“बाल सक्षम नीति-2022” के अंतर्गत संचालित इस अभियान में सड़क पर रहने वाले, भिक्षावृत्ति करने वाले, बाल श्रम में संलग्न तथा कचरा संग्रहण जैसे कार्यों में लगे बच्चों की पहचान कर उनका रेस्क्यू किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, श्रम विभाग, नगरीय निकायों तथा जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों से बच्चों तक पहुंचकर उन्हें संरक्षण और पुनर्वास की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

 

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के अवसर उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कोई भी बच्चा अभाव, शोषण या उपेक्षा का जीवन जीने के लिए मजबूर न हो, इसके लिए सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों का संरक्षण केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि विकसित और संवेदनशील समाज की आधारशिला है।

 

राज्य के सभी जिलों में कलेक्टरों के नेतृत्व में गठित विशेष रेस्क्यू दल चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लगातार अभियान चला रहे हैं। रेस्क्यू किए गए बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर उनकी परिस्थितियों के अनुसार संस्थागत देखभाल, पारिवारिक पुनर्स्थापन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, परामर्श तथा अन्य पुनर्वास सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही उनके परिवारों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं आजीविका आधारित शासकीय योजनाओं से जोड़कर स्थायी समाधान की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

 

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक माह का अभियान नहीं, बल्कि बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। मिशन वात्सल्य के अंतर्गत बाल स्वराज पोर्टल पर बच्चों की जानकारी नियमित रूप से अद्यतन की जा रही है तथा पुनर्वास की प्रगति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

 

यह अभियान उन बच्चों के जीवन में नई उम्मीद का संचार कर रहा है, जो अब तक सड़क जैसी कठिन परिस्थितियों में अपना बचपन बिताने को मजबूर थे। राज्य सरकार के प्रयासों से ऐसे बच्चे अब शिक्षा, सुरक्षा, संरक्षण और सम्मानजनक भविष्य की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

  • Related Posts

    बस्तर में स्वास्थ्य क्षेत्र में नया अध्याय, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में आधुनिक ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण

    *स्वास्थ्य मंत्री ने तकनीकी मानव संसाधन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने व्यक्त की प्रतिबद्धता*   *रायपुर, 10 सितम्बर 2026/* वनांचल बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं को अत्याधुनिक बनाने की दिशा…

    Read more

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के ट्रांसपोर्ट नगर का किया निरीक्षण

    *ट्रक मालिक संघ के प्रतिनिधियों से की चर्चा*   *व्यवस्थित यातायात के लिए उपयुक्त स्थान चयन पर हुआ विचार-विमर्श*   रायपुर, 10 सितंबर 2026/ उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री…

    Read more

    NATIONAL

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ