Ro no D15139/23

जब सुशासन पहुंचा पहाड़ों और जंगलों के पार

*कापू में दिखी बदलते प्रशासन की तस्वीर*

 

रायपुर, 10 जून 2026/धरमजयगढ़ विकासखंड के दूरस्थ कापू क्षेत्र में बुधवार को सुशासन का ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने शासन और जनता के बीच की दूरी को कम करने की पहल को सार्थक बना दिया। पहाड़ों और घने जंगलों से घिरे इस वनांचल क्षेत्र में आयोजित समाधान शिविर केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि ग्रामीणों की उम्मीदों और विश्वास का केंद्र बन गया। जिले के अंतिम छोर पर बसे 22 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में यहां पहुंचे। किसी ने अपनी समस्या रखी, किसी ने विकास से जुड़ी मांग बताई और कई लोगों ने शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।

 

शिविर की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि लोगों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने की प्रक्रिया एक ही मंच पर संचालित हुई। प्राप्त आवेदनों में कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों पर समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास और उत्साह दोनों बढ़े।

 

शिक्षा, कृषि, श्रम सहित विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी ने शिविर को बहुआयामी स्वरूप दिया। पांच विद्यार्थियों को जाति प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, जिससे उन्हें आगे की शिक्षा और शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिलेगी। वहीं आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कापू द्वारा किसानों को खरीफ फसल के लिए किसान क्रेडिट कार्ड ऋण स्वीकृत किया गया। इससे खेती-किसानी के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता उपलब्ध होने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

 

वनांचल क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कक्षा दसवीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले जागृति, सौम्या और निखिल सोनवानी तथा कक्षा बारहवीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाली रवीना राठिया को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि सुशासन का वास्तविक उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप जिलेभर में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जहां लोग सीधे अपनी समस्याएं और मांगें प्रशासन के सामने रख पा रहे हैं। सुशासन तिहार के तहत आयोजित ये समाधान शिविर प्रशासन और आमजन के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बने हैं।

  • Related Posts

    प्रदेश में “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    2030 के अंत तक प्रदेश के 75 प्रतिशत गांवों तक बसें पहुंचाना हमारा लक्ष्य देश की फाईनेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल बनेगी मप्र की सुगम बस सेवा आधुनिक, सुरक्षित, भरोसेमंद, ग्रीन…

    Read more

    दिनांक 11.09.26 रात 8.00बजे धमतरी जिले के बांधो के जल भराव की स्थिति 

    गंगरेल जलाशय 96.17% आवक 23214 क्यूसेक   मुरूमसिल्ली जलाशय 100% आवक 6000क्यूसेक   दुधावा जलाशय 91.80% आवक 3225क्यूसेक   सोढ़ुर जलाशय 72.82% आवक 2189क्यूसेक   बांधो से छोड़ा जा रहा…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत