Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आरा में नर्सिंग कौशल कॉलेज का किया लोकार्पण, अत्याधुनिक सुविधाओं का लिया जायजा

’नर्सिंग शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, आधुनिक लैब एवं सिमुलेशन सेंटर से विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण का बेहतर अवसर’

जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/’ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के ग्राम पंचायत आरा में छत्तीसगढ़ शासन एवं पैन आईआईटी के संयुक्त उद्यम के रूप में प्रचेत फाउंडेशन द्वारा संचालित नर्सिंग कौशल कॉलेज का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कॉलेज परिसर में उपलब्ध आधुनिक शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण सुविधाओं का अवलोकन कर संस्थान की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे संस्थानों के माध्यम से युवाओं को आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, जनपद अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, एसपी डॉ. उमेद सिंह, अधिकारी कर्मचारी सहित कॉलेज के शिक्षक सहित नर्सिंग छात्र छात्राएं उपस्थित थे द्य

मुख्यमंत्री श्री साय ने कॉलेज के निरीक्षण के दौरान कंप्यूटर एवं फॉरेन लैंग्वेज लैब, आईसीयू सिमुलेशन लैब, बर्थिंग सिमुलेशन लैब, नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट लैब, एनाटॉमी एंड फिजियोलॉजी लैब, ई-लर्निंग थिएटर (ईएलटी)-1, 2 एवं 3, कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग लैब तथा प्रैक्टिस एंड ओएससीई लैब का अवलोकन किया। उन्होंने प्रत्येक लैब में उपलब्ध आधुनिक उपकरणों, प्रशिक्षण संसाधनों और शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इन अत्याधुनिक सुविधाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अस्पतालों में दी जाने वाली वास्तविक चिकित्सा एवं नर्सिंग सेवाओं का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों, नर्सिंग स्टाफ एवं छात्राओं से संवाद कर संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों और प्रशिक्षण व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नर्सिंग सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस क्षेत्र में संवेदनशीलता, अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव का विशेष महत्व है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से पूरे मनोयोग एवं समर्पण के साथ शिक्षा ग्रहण करने तथा भविष्य में मरीजों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

उल्लेखनीय है कि नर्सिंग कौशल कॉलेज में स्थापित आधुनिक प्रयोगशालाएं विद्यार्थियों को चिकित्सा विज्ञान की सैद्धांतिक शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक दक्षता विकसित करने का अवसर प्रदान करेंगी। विशेष रूप से आईसीयू, नवजात शिशु देखभाल एवं प्रसूति संबंधी सिमुलेशन लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को जटिल परिस्थितियों में बेहतर तरीके से कार्य करने का प्रशिक्षण मिल सकेगा। वहीं ई-लर्निंग थिएटर और कंप्यूटर लैब डिजिटल माध्यम से आधुनिक शिक्षा को प्रोत्साहित करेंगे।

जशपुर जिले में इस प्रकार के आधुनिक नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान की शुरुआत स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे स्थानीय युवाओं, विशेषकर युवतियों को गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा तथा भविष्य में कुशल और प्रशिक्षित नर्सिंग मानव संसाधन तैयार करने में सहायता मिलेगी। यह संस्थान जिले में शिक्षा, कौशल विकास और स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

  • Related Posts

    जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का जशपुर में हुआ लाइव वेबकास्ट

    जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/ जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से वर्चुअल माध्यम से दिए गए संबोधन का जशपुर जिले में भी…

    Read more

    उत्साह, उमंग और खेल प्रतिभाओं के शानदार प्रदर्शन के साथ जशपुर ओलंपिक 2026 का भव्य समापन

    ’जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने विजेता खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं, कहादृ कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करें खिलाड़ी’ जशपुरनगर 15…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप