Ro no D15139/23

गांव में ही मिला जाति प्रमाण पत्र, बच्चों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान

रायपुर, 10 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाए बिना यदि किसी विद्यार्थी को उसके गांव में ही आवश्यक दस्तावेज मिल जाएं, तो यह केवल सुविधा नहीं बल्कि उसके भविष्य को आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम होता है। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड के कापू में आयोजित सुशासन तिहार के समाधान शिविर में कुछ ऐसा ही दृश्य देखने को मिला, जब स्कूली छात्र-छात्राओं को जाति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रमाण पत्र हाथ में मिलते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनके अभिभावक भी प्रसन्न नजर आए।

जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में आयोजित इस शिविर में जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में मुकेश मांझी, मंजू, प्रशांत कुर्रे, अन्नू टंडन और मलिंगा तिग्गा शामिल रहे। इन विद्यार्थियों के लिए यह दस्तावेज आगे की शिक्षा, छात्रवृत्ति, स्कूल प्रवेश और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में मददगार होगा।

लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने विद्यार्थियों को अपने हाथों से जाति प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि लोगों को आवश्यक सेवाएं और सुविधाएं उनके गांव के निकट ही उपलब्ध हों, ताकि उन्हें अनावश्यक भागदौड़ न करनी पड़े। उन्होंने बताया कि ऐसे दस्तावेज विद्यार्थियों के शैक्षणिक और भविष्य के अवसरों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं।

प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने शासन और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उनका कहना था कि सुशासन तिहार के माध्यम से जरूरी सेवाएं सीधे गांव तक पहुंच रही हैं, जिससे समय, श्रम और आर्थिक संसाधनों की बचत हो रही है।

  • Related Posts

    प्रदेश में “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    2030 के अंत तक प्रदेश के 75 प्रतिशत गांवों तक बसें पहुंचाना हमारा लक्ष्य देश की फाईनेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल बनेगी मप्र की सुगम बस सेवा आधुनिक, सुरक्षित, भरोसेमंद, ग्रीन…

    Read more

    दिनांक 11.09.26 रात 8.00बजे धमतरी जिले के बांधो के जल भराव की स्थिति 

    गंगरेल जलाशय 96.17% आवक 23214 क्यूसेक   मुरूमसिल्ली जलाशय 100% आवक 6000क्यूसेक   दुधावा जलाशय 91.80% आवक 3225क्यूसेक   सोढ़ुर जलाशय 72.82% आवक 2189क्यूसेक   बांधो से छोड़ा जा रहा…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत