Ro no D15139/23

बड़ौदा आरसेटी राजनांदगांव द्वारा 15 दिवसीय पशु सखी प्रशिक्षण संपन्न

राजनांदगांव 13 जून 2026। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में ए-हेल्प मॉड्यूल अंतर्गत 15 दिवसीय पशु सखी प्रशिक्षण का मूल्यांकन पश्चात समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने सभी प्रशिक्षणार्थी दीदीयों को पशुपालन का महत्व उनका संरक्षण एवं आजीविका का महत्व बताया और सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को श्री रविन्द्र वैष्णव ने भी संबोधित किया।

उल्लेखनीय है कि आरसेटी में ए-हेल्प मॉड्यूल अंतर्गत 15 दिवसीय पशु सखी प्रशिक्षण में शासन द्वारा संचालित पशुपालन की योजनाओं के बारे में बताया गया और प्रशिक्षण के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई। प्रशिक्षार्थी पशु सखी दीदीयों को बकरी, गाय, मुर्गी के जीवनकाल व उनकी प्रजनन क्षमता, देखभाल, एआई टेक्निक, चारा प्रबंधन, उनमें होने वाले रोग व उनका रोकथाम, टीकाकरण सहित अन्य विषयों के संबंध में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में पशुपालन की बारीकियां, चारागाह व शाहीवाल नस्ल के गाय को टीकाकरण, एआई टेक्निक की जानकारी प्रायोगिक रूप से दी गई। इसमें होने वाले टैगिंग एवं इनके लाभ के बारे में भी बताया गया। विकासखंड छुरिया के कुमरदा कलस्टर से कुल 30 दीदियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। अब भविष्य में प्रमाणित पशु सखी के रूप में पशुपालक किसानों के बीच पशुसखी का कार्य करेंगी। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी के साथ व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना तथा उन्हें पशुपालन एवं ग्रामीण आजीविका से संबंधित गतिविधियों के प्रति जागरूक बनाना था। कार्यक्रम में राष्ट्रीय आजीविका मिशन जिला प्रबंधक श्री पिनाकी, निदेशक श्री अमित मिश्रा, मास्टर ट्रेनर पशुपालन विभाग डॉ. अजय शर्मा सहित अधिकारी, कर्मचारी, प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत खपरी स्कूल में रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन

    विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन, जनसेवा और संकल्प पर प्रस्तुत किए चित्र, सामान्य ज्ञान एवं कविताएं*   रायपुर, 21 सितंबर 2026/ मंत्री श्री दयाल दास बघेल के…

    Read more

    54 करोड़ की लागत से कवर्धा में बनेगी 4 लेन सड़क, शहर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

    *4 लेन सड़क का 24 सितंबर को होगा भूमिपूजन*   कवर्धा। कवर्धा शहर के विकास को नई रफ्तार देने वाली महत्वपूर्ण 4 लेन सड़क परियोजना का 24 सितंबर को नया…

    Read more

    NATIONAL

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी