Ro no D15139/23

ग्रामीण शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान, तोलमा में बनेगा 77.32 लाख का हायर सेकेंडरी स्कूल भवन

रायपुर, 14 जून 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व तथा वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में ग्रामीण एवं खनन प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) मद से विकासखंड लैलूंगा के ग्राम पंचायत तोलमा में नवीन शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भवन निर्माण के लिए 77.32 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस नए विद्यालय भवन के निर्माण से तोलमा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के अवसर और अधिक सुलभ होंगे।

यह परियोजना डीएमएफ ट्रस्ट की शासी परिषद की 11 मई 2026 को आयोजित बैठक में स्वीकृत की गई थी। इसके बाद 27 मई को तकनीकी स्वीकृति और 2 जून 2026 को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई। परियोजना को वित्तीय वर्ष 2026-27 में शिक्षा क्षेत्र की प्राथमिकता वाली योजनाओं में शामिल किया गया है।

विद्यालय भवन का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग, रायगढ़ संभाग द्वारा किया जाएगा। विभाग को कार्य प्रारंभ होने की तिथि से 365 दिनों के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया है।

*पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश*

डीएमएफ शासी परिषद ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कार्य एजेंसी को सख्त निर्देश जारी किए हैं। कार्यस्थल पर योजना संबंधी सभी जानकारी सहित स्थायी सूचना फलक लगाया जाएगा। निर्माण कार्य के प्रत्येक चरण की फोटोग्राफी एवं भौतिक सत्यापन अनिवार्य रहेगा। साथ ही कार्य प्रगति एवं व्यय की मासिक रिपोर्ट नियमित रूप से डीएमएफ कार्यालय को प्रस्तुत करनी होगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्वीकृत राशि का उपयोग केवल इसी परियोजना में किया जाएगा। किसी भी प्रकार की अनियमितता या गुणवत्ता संबंधी कमी पाए जाने पर संबंधित एजेंसी जिम्मेदार होगी।

खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए डीएमएफ निधि के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के तहत यह परियोजना क्षेत्र के शैक्षणिक विकास को नई गति प्रदान करेगी तथा आने वाले वर्षों में हजारों विद्यार्थियों के भविष्य को मजबूत आधार देगी।

  • Related Posts

    शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर में प्रवेश की अंतिम तिथि 11 अगस्त तक

    जशपुरनगर 02 अगस्त 2026/ सत्र 2026-27 में छ.ग. राज्य की पॉलीटेक्निक संस्थाओं के डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग की पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। CGIT, Jashpur…

    Read more

    देशभर के 25 हजार केंद्रों से एक करोड़ से अधिक युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया श्नशा मुक्त युवा दृ विकसित भारत संकल्प अभियानश् का शुभारंभ जशपुरनगर 02 अगस्त 2026/भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन