Ro no D15139/23

पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर 14 जून 2026/ शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए बिजली बिल की समस्या का समाधान लेकर आया है। इस योजना के माध्यम से हितग्राही न केवल भारी-भरकम बिजली बिलों से मुक्त हो रहे हैं, बल्कि स्वयं बिजली का उत्पादन कर आर्थिक रूप से भी सशक्त बन रहे हैं। जिले के ग्राम पंचायत कंठी निवासी श्री उमाकांत चैधरी इस योजना का लाभ लिया, जिससे उनका बिजली बिल अब पूरी तरह से शून्य हो गया है।

 

भारी भरकम बिजली बिल से मिली स्थायी मुक्ति

ग्राम कंठी के निवासी श्री उमाकांत चैधरी ने बताया कि पहले उनके घर में बिजली की खपत के कारण हर महीने भारी-भरकम बिल आता था, जो उनके पारिवारिक बजट पर एक बड़ा बोझ था। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए उन्होंने शासन की श्पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् के तहत अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाया।

 

उपभोक्ता से बने उर्जादाता, विभाग को बेच रहे हैं बिजली

श्री उमाकांत गर्व के साथ बताते हैं, पहले हम बिजली विभाग से बिजली खरीदते थे, लेकिन अब हमारी छत पर लगी सोलर प्लेट्स से स्वयं बिजली पैदा हो रही है। अपनी आवश्यकता की बिजली का उपयोग करने के बाद, अतिरिक्त बिजली हम वापस ग्रिड (बिजली विभाग) को बेच रहे हैं। इसका सीधा परिणाम यह हुआ है कि अब हमारा बिजली बिल शून्य आ रहा है।

 

शासन से 1 लाख 8 हजार रुपये की डबल सब्सिडी

योजना की सरलता और आर्थिक लाभ की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इसे घर पर स्थापित करना बेहद आसान है। इस सोलर पैनल को लगाने के लिए उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संयुक्त रूप से 1 लाख 8 हजार रुपये की भारी अनुदान राशि (सब्सिडी) प्राप्त होती है। यह अनुदान राशि उपभोक्ताओं के लिए एक बहुत बड़ा प्लस पॉइंट और आर्थिक संबल है।

 

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार

श्री उमाकांत ने इस जन-कल्याणकारी योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि शासन की इस दूरदर्शी सोच और भारी सब्सिडी के कारण ही आम नागरिकों के लिए सोलर पैनल लगवाना संभव हो पाया है।

 

नागरिकों से की अपील

योजना के शत-प्रतिशत सकारात्मक परिणामों को देखते हुए श्री उमाकांत चौधरी ने अन्य ग्रामीणों और उपभोक्ताओं से भी अपील करते हुए कहा कि, मैं सभी ग्रामवासियों से यह आग्रह करना चाहूंगा कि वे भी अपने घरों की छत पर पीएम सूर्य घर लगवाएं। इससे आपको जीवन भर के लिए बिजली बिल पटाने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी और आप भी मेरी तरह शून्य बिजली बिल का लाभ उठा सकेंगे।

  • Related Posts

    लोक भवन में दीपावली मिलन समारोह आयोजित

    *राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कर्मचारियों को दीपावली उपहार भेंट किए, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत, सत्यम योग संस्थान के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित*…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी के त्रयोदशी संस्कार में हुए शामिल

    *भोपाल पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती काशी बाई जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि* रायपुर 12 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज भोपाल में केंद्रीय मंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?