Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति व जनजाति विद्यार्थी योजना: 6वीं में प्रवेश के लिए 05 जुलाई को परीक्षा

20 जून तक आवेदन

जशपुरनगर 14 जून 2026/ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के प्रतिभावान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित ’मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति व जनजाति विद्यार्थी योजना‘ के तहत कक्षा 6वीं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को राज्य के निजी आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा, आवास और भोजन की सुविधा दी जाएगी।

योजनांतर्गत्् पात्रता की श्रेणी में आने वाले विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग का छात्र होना होगा। इसके साथ ही कक्षा 5वीं में पढ़ रहा हो और कक्षा 4 में 80 प्रशित से अधिक अंक, माता-पिता की सभी स्रोतों से वार्षिक आय रूपए 2.50 लाख से कम, ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी व अनुदानित स्कूल में पढ़ रहा हो पात्र होगें। यदि शहरी और नगर निगम क्षेत्र के छात्र पात्र नहीं होगें। इसके साथ ही पीव्हीटीजी वर्ग के लिए 2 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहेगी।

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून 2026, शुक्रवार तक निर्धारित है। जिसका प्रवेश परीक्षा 05 जुलाई 2026, रविवार को सुबह 12.00 से 2.00 बजे तक, जशपुर जिला मुख्यालय में होगा। इच्छुक छात्र अपने स्कूल के प्रधानाचार्य के माध्यम से विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आदिम जाति कल्याण विभाग, कलेक्टरेट जशपुर या वेबसाइट http://www.tribal.cg.gov.in पर संपर्क करें। कर सकते हैं।

  • Related Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिली नई उड़ान

    बीजापुर के मेधावी विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित विद्यालयों में चयन, बेहतर शिक्षा से साकार हो रहे सपने*   रायपुर, 03 अगस्त 2026/ आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक परिवारों के बच्चों के…

    Read more

    कला के माध्यम से अभिव्यक्ति भी एक बड़ा हुनर : वन मंत्री केदार कश्यप

    *‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला में 120 विद्यार्थियों ने सीखी कार्टून और कैरिकेचर की कला*   रायपुर, 3 अगस्त 2026/ बस्तर की सकारात्मक पहचान, समृद्ध जनजातीय संस्कृति और प्राकृतिक धरोहर को…

    Read more

    NATIONAL

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए