Ro no D15139/23

Main Vaapas Aaunga: ‘किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं…’, फिल्म में नसीरुद्दीन शाह की परफॉर्मेंस पर बोले इम्तियाज अली

Main Vaapas Aaunga: 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इम्तियाज अली की नई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ इन दिनों चर्चा में है. यह फिल्म प्यार, पुरानी यादों और भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के दर्द को दिखाती है. फिल्म में नसीरुद्दीन शाह एक 95 साल के सिख बुजुर्ग के किरदार में नजर आए हैं, जो डिमेंशिया से जूझ रहे हैं.

हाल ही में फिल्म की रिलीज के बाद इम्तियाज अली ने एक इंटरव्यू में नसीरुद्दीन शाह की जमकर तारीफ की और फिल्म से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा कीं.

नसीरुद्दीन शाह को बताया देश का सबसे बेहतरीन एक्टर

NDTV को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में इम्तियाज अली ने कहा कि नसीरुद्दीन शाह को अपनी एक्टिंग साबित करने के लिए किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह पहले से ही देश के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं. उन्होंने बताया कि नसीरुद्दीन शाह ने यह फिल्म इसलिए स्वीकार की क्योंकि उन्हें उनकी पिछली फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ और उसमें दिलजीत दोसांझ का काम पसंद आया था.

इम्तियाज के मुताबिक, इतने सालों तक एक्टिंग करने के बाद भी नसीरुद्दीन शाह का जुनून जरा भी कम नहीं हुआ है. यही वजह है कि वह आज भी हर किरदार को पूरी ईमानदारी के साथ निभाते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि इस फिल्म में दर्शकों को पहली बार नसीरुद्दीन शाह सिख के किरदार और पगड़ी वाले लुक में देखने को मिलेंगे, जिसमें वह काफी अच्छे लग रहे हैं.

क्या है फिल्म की कहानी और क्यों है यह खास?

इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह के पोते का रोल दिलजीत दोसांझ ने निभाया है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक दादाजी अपनी पुरानी यादों में खोए रहते हैं और उनका पोता उनकी बातों को समझने की कोशिश करता है. फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ वेदांग रैना, शरवरी और राजत कपूर जैसे कई कलाकार हैं.

इम्तियाज अली ने कहा कि आज जब दुनिया में हर तरफ लड़ाई-झगड़ा और दुख है, ऐसे समय में यह फिल्म लोगों के दिलों में प्यार और उम्मीद जगाने का काम करेगी.

  • Related Posts

    न्यायधानी नाइट्स और चक्रधर चैंपियंस के बीच कड़ा मुकाबला 4-4 से ड्रॉ

    रायपुर. 27 अक्टूबर 2026. छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के एक और तेज़-तर्रार मुकाबले में आज एस.वी. सुनील की ‘चक्रधर चैंपियंस’ और सुरेंद्र सिंह की ‘न्यायधानी नाइट्स’ के बीच मैच 4-4 से…

    Read more

    लता मंगेशकर के दौर में बनाई पहचान, फिर बॉलीवुड से बनाई दूरी… जानिए अनुराधा पौडवाल की कहानी

    Anuradha Paudwal Birthday Special: बॉलीवुड में एक समय ऐसा था, जब अनुराधा पौडवाल की आवाज हर तरफ सुनाई देती थी. ‘धक धक करने लगा’, ‘बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम’ और…

    Read more

    NATIONAL

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला