Ro no D15139/23

राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक

राजनांदगांव 15 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर सर्वे कर कुष्ठ के छुपे हुए रोगियों की पहचान कर विकलांगता रोकने जिले में सघन कुष्ठ खोज अभियान चलाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया कि कुष्ठ रोग के प्रकार एवं पहचान हेतु माइक्रोबैक्टेरियम लैट्रिन नामक जीवाणु से होने वाला धीमी गति का संक्रामक रोग है। यह मुख्यत दो प्रकार का होता है। जिले को कुष्ठ मुक्त बनाने के लिए समुदाय स्तर पर छिपे हुए कुष्ठ रोगियों की प्रारंभिक अवस्था में पहचान करना अभियान का मुख्य लक्ष्य है। समय पर पहचान एवं पूर्ण उपचार शुरू का रोग के प्रसार को रोका जा सकता है तथा विकलांगता की दर को शून्य तक लाया जा सकता है। वर्तमान में जिले का प्रीवैलेंस रेट 1.42 है, जो कि एक से अधिक है। जिले के सभी विकासखंड के सभी ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरी निकाय के वार्डों में घर-घर सर्वे किया जाएगा। अभियान के लिए दल गठित किए गए हैं। जिसमें मितानिन को भी शामिल किया गया है। टीम घर-घर जाकर परिवार के प्रत्येक सदस्य की स्क्रीनिंग करेगी। संदिग्ध व्यक्ति मिलने पर मौके पर ही मेडिकल ऑफिसर को जांच के लिए रेफर किया जाएगा। पुष्टि होने पर नि:शुल्क उपचार प्रारंभ किया जाएगा। अभियान में सुपरवाइजर तथा ब्लॉक स्तर, जिला स्तर पर जिला लेप्रोसी की टीम द्वारा दैनिक मॉनिटरिंग की जाएगी। अभियान के सफल संचालक के लिए जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. अल्पना लुनिया एवं तकनीकी प्रशिक्षण डीडीएम श्री अखिलेश चोपड़ा द्वारा वर्चुअल माध्यम से सभी खंड चिकित्सा अधिकारी, खंड कार्यक्रम प्रबंधक, बीईओ, विकासखंड डाटा प्रबंधक, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

  • Related Posts

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

      गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में देशभर से सरकार को सौंपे गए 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का…

    Read more

    सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय है

    रायपुर, 25 जुलाई 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने आज जारी एक बयान में कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा सोनम वांगचुक…

    Read more

    NATIONAL

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता