Ro no D15139/23

भखारा में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का विधायक अजय चंद्राकर ने किया शुभारंभ

*कार्यालय शुरू होने से भखारा तहसील के 73 गांवों को मिलेगी पंजीयन सेवाओं की सुविधा*

 

*प्रदेश का 121वां और धमतरी जिले का चौथा उप पंजीयक कार्यालय*

रायपुर, 13 नवंबर 2026/ धमतरी जिले की भखारा तहसील को पंजीयन सेवाओं के विस्तार की नई सौगात मिली है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त एवं पंजीयन मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में प्रदेश में पंजीयन सेवाओं को नागरिकों के लिए अधिक सुलभ बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कुरूद विधायक श्री अजय चंद्राकर ने आज भखारा में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ किया। विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि जिले में पंजीयन सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को पंजीयन संबंधी कार्यों में सुविधा मिलेगी।

 

*73 गांवों के नागरिकों को मिलेगा लाभ*

 

यह प्रदेश का 121वां और धमतरी जिले का चौथा उप पंजीयक कार्यालय है। इसके शुरू होने से भखारा तहसील के 73 गांवों के नागरिकों को पंजीयन संबंधी सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। अब उन्हें इन कार्यों के लिए दूरस्थ कार्यालयों तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

 

*श्री कैलाश साहू ने कराया पहला पंजीयन*

 

शुभारंभ अवसर पर रायपुर निवासी श्री कैलाश साहू ने पहला विक्रय विलेख पंजीयन कराया। इसके साथ ही नामांतरण की प्रक्रिया भी तत्काल पूरी की गई। पंजीयन के बाद विधायक श्री चंद्राकर ने उन्हें बी-1 और खसरा की प्रति प्रदान की। श्री साहू ने पंजीयन प्रक्रिया में मिली सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि भखारा में कार्यालय शुरू होने से लोगों को पंजीयन के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा।

 

जिला पंजीयक श्री आशु अग्रवाल ने कहा कि नए उप पंजीयक कार्यालय से क्षेत्रवासियों को घर के नजदीक पंजीयन संबंधी सेवाएं मिलेंगी। इससे जिला मुख्यालय या दूरस्थ कार्यालयों तक बार-बार जाने की जरूरत कम होगी और नागरिकों के समय एवं श्रम की बचत होगी।

 

इस अवसर पर भखारा-भठेली नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन, कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गंगरेल मड़ई में उमड़ेगी आस्था, लोकसंस्कृति और परंपरा की अनूठी छटा

    मां अंगारमोती के दरबार में जुटें विभिन्न गांवों के देवी-देवता, सदियों पुरानी परंपराओं का हुआ निर्वहन   धमतरी, 13 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, जनजातीय परंपराओं और गहरी धार्मिक…

    Read more

    किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपए मिलेगी आदान सहायता, 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी

    कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक, सीमावर्ती क्षेत्रों में चेकपोस्ट लगाकर अवैध धान आवक पर निगरानी के निर्देश   धमतरी, 13 नवंबर 2026। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?