Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असरः बैल चराते किसान की एक कॉल पर प्रशासन ने घर पहुंचकर सुलझाई समस्या

 
महज 24 घंटे के भीतर घर बैठे कृषि विभाग ने की त्वरित कार्रवाई खुला बैंक खाता, बना किसान क्रेडिट कार्ड


अम्बिकापुर 16 जून 2026/ 
  छत्तीसगढ़ शासन की एक संवेदनशील पहल आम नागरिक के लिए कितनी बड़ी राहत बन सकती है, इसका प्रत्यक्ष उदाहरण सरगुजा जिले में देखने को मिला। जिले के ग्राम पंचायत सराईटीकरा निवासी कृषक श्री राजनाथ राजवाड़े ने खेत में बैल चराते समय खाद की समस्या को लेकर श्मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076’ पर कॉल किया था। शासन-प्रशासन की तत्परता का परिणाम यह रहा कि मात्र 24 घंटे के भीतर न केवल उनकी खाद की समस्या का निराकरण हुआ, बल्कि उनका  बैंक खाता और किसान क्रेडिट कार्ड भी बनकर तैयार हो गया, जिससे उन्हें भविष्य में खेती के लिए आर्थिक सहायता का स्थायी मार्ग मिल गया।

खेत में बैल चराते हुए लगाई थी गुहार, दो घंटे में घर पहुंचे अधिकारी ग्राम पंचायत सराईटीकरा के कृषक श्री राजनाथ राजवाड़े ने बताया कि वे अपने खेत में बैल चरा रहे थे और आगामी फसल के लिए खाद की व्यवस्था को लेकर चिंतित थे। पूर्व के वर्षों में वे सीधे नकद भुगतान के माध्यम से खाद क्रय कर लेते थे, किंतु इस वर्ष उन्हें खाद की अनुपलब्धता का सामना करना पड़ रहा था। इसी दौरान उन्होंने मोबाइल पर सीएम हेल्पलाइन 1076 के बारे में जानकारी मिली, तो उन्होंने अपनी समस्या के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया। कॉल सेंटर प्रतिनिधि द्वारा अत्यंत संवेदनशीलता के साथ उनकी शिकायत दर्ज की गई। शिकायत दर्ज होने के मात्र दो घंटे के भीतर ही कृषि विभाग के अधिकारियों ने श्री राजवाड़े से संपर्क किया और उनकी भौगोलिक स्थिति की जानकारी लेकर सीधे उनके निवास स्थान पहुंच गए।

अधिकारियों के मार्गदर्शन में पूर्ण हुई कागजी प्रक्रिया
कृषि विभाग के अधिकारियों ने कृषक से भेंट कर उनकी समस्या का संज्ञान लिया। अधिकारियों ने उन्हें अवगत कराया कि शासकीय योजनाओं के तहत सुगमता से खाद-बीज प्राप्त करने हेतु सहकारी (को-ऑपरेटिव) बैंक में खाता होना और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) का होना आवश्यक है। अधिकारी स्वयं किसान को अपने साथ ’करजी’ ले गए और आवश्यक दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की। चूँकि उस दिन बैंक का कार्यसमय समाप्त हो चुका था, अतः प्रशासन की पहल पर अगले ही दिन उनका सहकारी बैंक में खाता खुलवाकर पासबुक जारी किया गया और आवश्यक दस्तावेज जमा कराए गए।

केसीसी बनते ही मिली खाद, बीज और नकद की सुविधा
कार्यालय समय को श्री राजनाथ राजवाड़े का किसान क्रेडिट कार्ड विधिवत बनकर तैयार हो गया। इसके माध्यम से उन्हें न केवल तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध करा दिया गया, बल्कि भविष्य में कृषि कार्यों हेतु आवश्यकता पड़ने पर नकद राशि लेने की सुविधा भी प्राप्त हो गई।

बिना दफ्तरों के चक्कर काटे समाधान मिलने पर किसान ने जताया आभार
अपनी समस्या के इतने त्वरित और पारदर्शी निराकरण से कृषक श्री राजनाथ उत्साहित नजर आए। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फोन करने के मात्र 24 घंटे के बाद ही मेरा पूरा काम हो गया। मुझे खाद के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ा और घर बैठे मेरी समस्या का समाधान हो गया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने स्वयं आकर मुझे सहयोग प्रदान किया।

उन्होंने राज्य शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से बहुत लाभ मिला है। किसानों के हित में किए जा रहे इन उत्कृष्ट एवं संवेदनशील कार्यों के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    थाड़पथरा में ग्रामीण एवं जनजातीय पर्यटन की जीवंत पाठशाला, 90 विद्यार्थियों ने जाना बैगा संस्कृति का वैभव

    विश्व पर्यटन सप्ताह के तहत आईजीएनटीयू के विद्यार्थियों ने जंगल, अमरावती गंगा और ‘माई का मंडप’ तक किया ट्रैकिंग अनुभव   *समुदाय आधारित पर्यटन मॉडल को करीब से समझा*  …

    Read more

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क

    छत्तीसगढ़ का खजाना जनता के लिए खुला है, गांव से शहर तक तेज गति से हो रहे विकास कार्य-उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव   *सड़क, शिक्षा और पर्यटन से बदल…

    Read more

    NATIONAL

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम