Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन से ग्राम पथरी में शत-प्रतिशत घरों में पहुंच रहा नल से जल 92 परिवार हुए लाभान्वित, ग्रामीणों के स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या में भी आया सुधार

अम्बिकापुर 16 जून 2026/  पेयजल संकट से जूझते लखनपुर विकासखण्ड के ग्राम पथरी में आज हर घर में नल से शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है। जल जीवन मिशन के तहत गांव के प्रत्येक परिवार को घरेलू नल कनेक्शन प्रदान किया गया है, जिससे ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है।  ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती फुलसुन्दरी बताती हैं कि गांव में वर्षों से पेयजल की गंभीर समस्या थी। शुद्ध पानी के अभाव में ग्रामीणों को अनेक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। योजना ने गांव महिलाओं को बड़ी राहत दी है,  इनका अधिकांश समय पानी की व्यवस्था करने में लग जाता था, लेकिन अब उन्हें अन्य कार्यों के लिए भी पर्याप्त समय मिल रहा है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पथरी में पाइपलाइन बिछाकर कुल 92 नल कनेक्शन दिए गए हैं। योजना के सफल क्रियान्वयन के बाद अब गांव के सभी परिवारों को उनके घरों में ही नियमित रूप से स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो रहा है। शुद्ध पेयजल की उपलब्धता से गांव में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में भी कमी आई है। दूषित जल के कारण होने वाली बीमारियों का खतरा कम हुआ है और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है। जल जीवन मिशन के तहत समय-समय पर ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं स्वच्छता के संबंध में भी जानकारी दी जाती है। ग्राम पथरी के ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन ने उनके जीवन को आसान और सुविधाजनक बना दिया है। अब उन्हें पानी के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ता और वे अपने समय का बेहतर उपयोग कर पा रहे हैं। गांव में खुशहाली का वातावरण है और लोग इस योजना को अपने जीवन में आए सबसे बड़े सकारात्मक बदलावों में से एक मानते हैं।

  • Related Posts

    ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता की राष्ट्रीय समीक्षा, धमतरी में QRT ने कार्यों को पाया संतोषप्रद

    NRIDA की गुणवत्ता समीक्षा टीम ने PMGSY एवं पीएम जनमन योजना की सड़कों का किया संयुक्त निरीक्षण   तकनीकी मानकों, निर्माण गुणवत्ता, सामग्री परीक्षण और अभिलेखों की हुई गहन समीक्षा;…

    Read more

    दिनांक 25.09.26 शाम 6.00बजे धमतरी जिले के बांधो के जल भराव की स्थिति 

    गंगरेल जलाशय 96.54% आवक 177006 क्यूसेक   मुरूमसिल्ली जलाशय 99.10% आवक 15207क्यूसेक   दुधावा जलाशय 100% आवक 44595 क्यूसेक   सोढ़ुर जलाशय 87.74% आवक 28726क्यूसेक   बांधो से छोड़ा जा…

    Read more

    NATIONAL

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी