Ro no D15139/23

IND vs AFG 2nd ODI: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें दूसरा वनडे? जानें प्लेइंग-11 समेत पूरी डिटेल

IND vs AFG 2nd ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. सीरीज में बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम इस मैच को जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

दूसरी ओर, अफगानिस्तान के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा होगा. मेहमान टीम जीत दर्ज कर सीरीज में बराबरी करने और अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने की कोशिश करेगी. ऐसे में क्रिकेट फैंस को लखनऊ में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे फ्री में लाइव देख सकते हैं

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे कब खेला जाएगा?

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे बुधवार, 17 जून 2026 को खेला जाएगा.

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे कहां खेला जाएगा?

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा.

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे कितने बजे शुरू होगा?

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे दोपहर 1:30 बजे (भारतीय समयनुसार) शुरू होगा और उससे तीस मिनट पहले 1 बजे टॉस होगा।

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे वनडे का प्रसारण कहां देखें?

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा. वहीं इस मुकाबले का लाइव स्ट्रीम जियोहॉटस्टार पर किया जाएगा. जियोहॉटस्टार पर इस मुकाबले को देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी.

फ्री में कैसे देखें यह मुकाबला?

वहीं बिना पैसे खर्च किए आप भारत बनाम अफगानिस्तान का दूसरा वनडे डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते है. आप फ्री में इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.

एक बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया

भारत ने धर्मशाला में खेला गया पहला वनडे 7 विकेट से जीत लिया था. इस जीत के बाद भारतीय टीम दूसरे वनडे में एक या दो बदलाव के साथ उतर सकती है. रोहित शर्मा को पहले मैच में चोट लगी थी. ऐसे में रोहित शर्मा की जगह यशस्वी जायसवाल को मौका मिल सकता है. वहीं दूसरे वनडे में प्रिंस यादव को वनडे डेब्यू का मौका मिल सकता है. आईपीएल में प्रिंस लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हैं.

ऐसी होगी दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा/यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा/प्रिंस यादव.

अफगानिस्तान: इब्राहिम जदरान, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मोहम्मद सलीम सफी, एएम ग़ज़नफ़र, जियाउर रहमान शरीफी.

वनडे सीरीज के लिए भारत और अफगानिस्तान की टीम

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव।

अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इकराम अलिखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, बिलाल सामी, नांगेयालिया खरोती, फरीद अहमद मलिक, एएम गजनफर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान, जियाउर रहमान शरीफी.

  • Related Posts

    Cocktail 2 X Review: ‘कॉकटेल 2’ देखकर क्या बोली पब्लिक? क्रिटिक ने दिए 4 स्टार, जानिए रिव्यू

    Cocktail 2 X Review: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कॉकटेल 2’ आज 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. अब रिलीज के साथ ही…

    Read more

    अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी मैच से पहले भारतीय टीम में अचानक बदलाव, इस घातक गेंदबाज की हुई एंट्री

    Harshit Rana: अफगानिस्तान के खिलाफ 20 जून को होने वाले तीसरे वनडे मैच से पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक अच्छी खबर है. युवा रफ्तार के सौदागर हर्षित राणा की टीम…

    Read more

    NATIONAL

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति