Ro no D15139/23

दिव्यांगजनों के लिए निशुल्क कौशल विकास एवं स्वरोजगारमुखी प्रशिक्षण शुरू, आवासीय सुविधा भी उपलब्ध

 जशपुरनगर 17 जून 2026/ छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय आश्रयदत्त कर्मशाला बिलासपुर में 15 से 35 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांगजनों के लिए निशुल्क कौशल विकास एवं स्वरोजगारमुखी व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है।

समाज कल्याण विभाग जशपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार यह प्रशिक्षण बिलासपुर स्थित न्यू हाईटेक बस स्टैण्ड के पीछे, सब्जी मंडी रोड तिफरा में दिया जा रहा है और यह प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क एवं आवासीय है।
इस प्रशिक्षण के अंतर्गत दिव्यांग छात्र-छात्राओं को विभिन्न ट्रेड में दक्ष किया जाएगा जिसमें 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए कंप्यूटर सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण, 8वीं उत्तीर्ण के लिए इलेक्ट्रिकल प्रशिक्षण एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण तथा 5वीं उत्तीर्ण के लिए पेस्टिंग एवं प्रिंटिंग प्रशिक्षण एवं सिलाई एवं कटाई प्रशिक्षण शामिल हैं।
प्रवेश लेने के इच्छुक दिव्यांगजनों को आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, यूनिक आईडी, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक दिव्यांगजन शासकीय आश्रयदत्त कर्मशाला बिलासपुर में सीधे संपर्क कर सकते हैं या मोबाइल नंबर 09826565784 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    रक्तदान के साथ सेवा का सम्मान, शहर के प्रतिष्ठानों में मिलेंगी विशेष छूट

        रक्तदाताओं को होटल में भोजन, रविभवन में मोबाइल खरीदी और अस्पतालों में मिलेगा विशेष लाभ रायपुर 22 सितंबर 2026। सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को जन-जन…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत होगा सेवा महाकुंभ का आयोजन

        जरूरतमंदों के लिए छह प्रकार की सेवा में स्वेच्छा से योगदान दे सकेंगे नागरिक रायपुर, 22 सितंबर 2026/ सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकार की भावना को जन-जन से…

    Read more

    NATIONAL

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज