Ro no D15139/23

फोटो प्रदर्शनी में दूसरे दिन भी उमड़ी विद्यार्थियों और आमजनों की भीड़ प्रधानमंत्री के 12 वर्षों की विकास यात्रा को जाना

 
स्कूली बच्चों ने एलईडी स्क्रीन पर देखीं जनकल्याणकारी योजनाएं
आगंतुकों को जनमन पत्रिका का किया गया वितरण

जशपुरनगर 17 जून 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा जुदेव चौक, जशपुरनगर में आयोजित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी के दूसरे दिन स्कूली विद्यार्थियों, शिक्षकों, किसानों एवं आमजनों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। प्रदर्शनी स्थल पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए गए प्रयासों की जानकारी प्राप्त की। आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के छात्र-छात्राएं अपने शिक्षकों के साथ प्रदर्शनी स्थल पहुंचे। विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित छायाचित्रों, सूचना पटलों एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी का अवलोकन किया। साथ ही प्रदर्शनी स्थल पर स्थापित एलईडी स्क्रीन पर प्रसारित किए जा रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और शासन की उपलब्धियों से संबंधित वृत्तचित्रों को भी रुचि के साथ देखा।
प्रदर्शनी में पहुंचे कक्षा 8वीं की छात्रा इंद्रमणि सिंह ने कहा कि प्रदर्शनी में आकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले 12 वर्षों में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों और देश के विकास की यात्रा को करीब से देखने का अवसर मिला। वहीं कक्षा 7वीं की छात्रा सविता साय ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से उन्हें विभिन्न योजनाओं और देश की उपलब्धियों के बारे में नई जानकारी मिली, जो उनके लिए प्रेरणादायक है। शिक्षकों ने भी प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को देश के विकास, शासन की योजनाओं तथा राष्ट्रीय उपलब्धियों की जानकारी देने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में प्रदर्शित जानकारी विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन में सहायक सिद्ध होगी।
प्रदर्शनी में नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, किसानों, ग्रामीणों एवं आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, डिजिटल इंडिया, जनधन योजना तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से उन्हें शासन द्वारा आमजन के हित में किए जा रहे कार्यों और योजनाओं की विस्तृत जानकारी मिली है। जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी स्थल पर आगंतुकों को ‘जनमन’ पत्रिका, ‘सुशासन के नवीन आयाम’ सहित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री का निःशुल्क वितरण भी किया गया। पत्रिकाओं एवं पुस्तिकाओं के माध्यम से लोगों को शासन की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी दी गई।
उल्लेखनीय है कि 16 से 18 जून तक आयोजित इस तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों, अधोसंरचना निर्माण, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल क्रांति, आत्मनिर्भर भारत, राष्ट्रीय सुरक्षा तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को आकर्षक छायाचित्रों एवं जानकारी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी आमजन, विद्यार्थियों, युवाओं एवं किसानों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

  • Related Posts

    रक्तदान के साथ सेवा का सम्मान, शहर के प्रतिष्ठानों में मिलेंगी विशेष छूट

        रक्तदाताओं को होटल में भोजन, रविभवन में मोबाइल खरीदी और अस्पतालों में मिलेगा विशेष लाभ रायपुर 22 सितंबर 2026। सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को जन-जन…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत होगा सेवा महाकुंभ का आयोजन

        जरूरतमंदों के लिए छह प्रकार की सेवा में स्वेच्छा से योगदान दे सकेंगे नागरिक रायपुर, 22 सितंबर 2026/ सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकार की भावना को जन-जन से…

    Read more

    NATIONAL

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज