Ro no D15139/23

कला केन्द्र ने निखारी मान्या की प्रतिभा

अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन से बढ़ा आत्मविश्वास, दो माह में गिटार वादन में सीखी फिंगर स्टाइल की बारीकियां

रायपुर 16 जून 2026/ सही मार्गदर्शन, निरंतर अभ्यास और सीखने की लगन किसी भी चुनौती को सफलता में बदल सकती है। कभी गिटार सीखने की बुनियादी तकनीकों को समझने में कठिनाई महसूस करने वाली सुश्री मान्या चौबे ने कला केंद्र रायपुर में प्राप्त व्यवस्थित प्रशिक्षण और अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन से न केवल अपनी संगीत प्रतिभा को निखारा, बल्कि ड्रॉइंग एवं राइटिंग गतिविधियों से अपनी रचनात्मकता का विस्तार भी किया।

सुश्री मान्या पिछले दो महीने से कला केन्द्र में गिटार, ड्रॉइंग एवं राइटिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। कला केन्द्र से जुड़ने के पहले उन्हें गिटार सीखने में काफी दिक्कतें आ रही थीं, विशेष रूप से फिंगर प्लेसमेंट, स्ट्रमिंग पैटर्न्स एवं फिंगर स्टाइल तकनीकों को समझने में मान्या को मुश्किलें हो रही थीं। जिसके बाद कला केन्द्र में नियमित अभ्यास, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा प्रशक्षिण के माध्यम से मान्या ने केवल दो महीनों में गिटार में विभिन्न प्रकार के संगीत पैटर्न एवं फिंगर स्टाइल को सफलतापूर्वक सीखा। उनके उंगलियों की गति, ताल की समझ एवं गिटार बजाने में आत्मविश्वास पहले की तुलना में काफी बेहतर हुआ है।

आज मान्या गिटार पर फिंगर स्टाइल तकनीकों को अधिक सटीकता और आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत कर पा रही हैं।

उल्लेखनीय है कि कला केंद्र मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशन में स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा कला एवं संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन करना है।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार )अड़ची में तालाब निर्माण से बदली रोजगार की तस्वीर, 100 से अधिक ग्रामीणों को गांव में ही मिला काम

    वीबी-जी राम जी के तहत 6.33 लाख रुपये की लागत से बन रहा तालाब, जल संरक्षण के साथ खेती-किसानी को मिलेगा सहारा NMMS और फेस अटेंडेंस ऐप से श्रमिकों की उपस्थिति…

    Read more

    राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम शिविर में 48 मरीजों का चिन्हांकन, कालड़ा हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ करेंगे निःशुल्क उपचार एवं सर्जरी

    चिरायु दलों द्वारा चिन्हांकित बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जाँच, बर्न, कटे-फटे होंठ, तालू और क्लब फुट के मरीजों को मिलेगा उपचार अम्बिकापुर 13 अक्टूबर 2026/   मुख्य चिकित्सा एवं…

    Read more

    NATIONAL

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव