Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बलरामपुर में होगा भव्य सामूहिक योगाभ्यास *महिला एवं बाल विकास मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े होंगी मुख्य अतिथि*

जिला मुख्यालय से ग्राम पंचायतों तक होंगे योग कार्यक्रम, ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम पर होगा आयोजन

रायपुर , 18 जून 2026/ 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में व्यापक स्तर पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के खेल मैदान में प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर योगाभ्यास करेंगी।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम के साथ मनाया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण करने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर को नोडल अधिकारी तथा जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, चिकित्सा सहायता, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात एवं पार्किंग, पंजीयन, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी सहित अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है। सभी विभागों को समयपूर्व तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिले में केवल जिला मुख्यालय ही नहीं, बल्कि नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर भी योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे 21 जून को आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर योग को अपनी दैनिक जीवनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लें तथा स्वस्थ और निरोग समाज के निर्माण में योगदान दें।

  • Related Posts

    श्रम विभाग की सहायता से बसंती बाई की बेटी की पढ़ाई को मिला संबल

    कोरबा 11 अक्टूबर 2026/ जिले के राठौर मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 29 की निवासी श्रीमती बसंती बाई यादव के पति श्री नरेश यादव मिस्त्री का काम करते हैं। सीमित आय में…

    Read more

    छात्रावास की सुविधा से छात्र समर कोरवा की पढ़ाई हुई नियमित

    रहने और भोजन की व्यवस्था मिलने से पढ़ाई पर ध्यान देना हुआ आसान कोरबा 11 अक्टूबर 2026/ जिले के ग्रामीण क्षेत्र के पहाड़ी कोरवा छात्र समर कोरवा के परिवार की…

    Read more

    NATIONAL

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी