Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी सहारा, शिकायत पर घर पहुंचा राशन कार्ड

 

*त्वरित निराकरण से जरूरतमंद परिवार को मिला खाद्य सुरक्षा का लाभ*

रायपुर, 18 जून 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रदेश में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रही है। शिकायतों के समयबद्ध निराकरण से लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है। इसी क्रम में बलरामपुर जिले की निवासी श्रीमती सुनीता देवी को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से राशन कार्ड प्राप्त होने पर बड़ी राहत मिली है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पिपरपान निवासी श्रीमती सुनीता देवी लंबे समय से राशन कार्ड बनवाने का प्रयास कर रही थीं, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी। राशन कार्ड नहीं बनने के कारण उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले खाद्यान्न का लाभ भी नहीं मिल रहा था। समस्या के समाधान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक जांच और प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद सुनीता देवी का राशन कार्ड तैयार कर उन्हें उपलब्ध कराया गया। राशन कार्ड मिलने से अब उनके परिवार को नियमित रूप से खाद्यान्न प्राप्त हो सकेगा और खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ सुनिश्चित होगा।

श्रीमती सुनीता देवी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की सराहना करते हुए कहा कि यह आम लोगों की समस्याओं के समाधान का एक भरोसेमंद माध्यम बन गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिकायत पर त्वरित कार्रवाई होने से उन्हें शासन की महत्वपूर्ण योजना का लाभ प्राप्त करने में सहायता मिली।

प्रदेश में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से नागरिकों की विभिन्न समस्याओं का निरंतर समाधान किया जा रहा है, जिससे सुशासन और जनसेवा की व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिल रही है।

  • Related Posts

    श्रम विभाग की सहायता से बसंती बाई की बेटी की पढ़ाई को मिला संबल

    कोरबा 11 अक्टूबर 2026/ जिले के राठौर मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 29 की निवासी श्रीमती बसंती बाई यादव के पति श्री नरेश यादव मिस्त्री का काम करते हैं। सीमित आय में…

    Read more

    छात्रावास की सुविधा से छात्र समर कोरवा की पढ़ाई हुई नियमित

    रहने और भोजन की व्यवस्था मिलने से पढ़ाई पर ध्यान देना हुआ आसान कोरबा 11 अक्टूबर 2026/ जिले के ग्रामीण क्षेत्र के पहाड़ी कोरवा छात्र समर कोरवा के परिवार की…

    Read more

    NATIONAL

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी