Ro no D15139/23

कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने किया एमआरएफ एवं एमआरसी सेंटर का निरीक्षण

कचरा प्रबंधन व्यवस्था का लिया जायजा, महिला समूहों से की चर्चा

जगदलपुर, 18 जून 2026/ कलेक्टर  आकाश छिकारा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने गुरुवार को जगदलपुर विकासखंड के ग्राम बाबू सेमरा स्थित एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) एवं एमआरसी (मटेरियल रिकवरी सेंटर) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक अपशिष्ट के संग्रहण, प्रसंस्करण तथा उससे तैयार किए जा रहे सह-उत्पादों की गतिविधियों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सेंटर में संचालित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की समीक्षा करते हुए कचरे के पृथक्करण, पुनर्चक्रण तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सेंटर को संचालित करने वाले अधिकारियों से कचरा प्रबंधन के लिए प्लास्टिक, कार्ड बोर्ड, काँच के सामानों की आपूर्ति और व्यवस्थित करने के साथ ही एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) एवं एमआरसी (मटेरियल रिकवरी सेंटर) की मशीनों का संचालन की गतिविधि के संबंध चर्चा किए। साथ ही सेंटर की मानव संसाधन, उत्पादों की बिक्री-व्यवसाय, आर्थिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली ।

कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने केंद्र में कार्यरत महिला स्व सहायता समूहों की सदस्यों से भी चर्चा की। उन्होंने सेंटर के माध्यम से प्राप्त हो रहे आर्थिक लाभ, रोजगार के अवसरों तथा आजीविका संवर्धन संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली। महिला समूहों की सदस्यों ने बताया कि कचरा प्रबंधन एवं प्लास्टिक अपशिष्ट से तैयार उत्पादों के निर्माण से उन्हें नियमित आय प्राप्त हो रही है। उन्होंने समूहों को नवाचार आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने और आय संवर्धन के नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के दिलीप गोस्वामी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    श्रम विभाग की सहायता से बसंती बाई की बेटी की पढ़ाई को मिला संबल

    कोरबा 11 अक्टूबर 2026/ जिले के राठौर मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 29 की निवासी श्रीमती बसंती बाई यादव के पति श्री नरेश यादव मिस्त्री का काम करते हैं। सीमित आय में…

    Read more

    छात्रावास की सुविधा से छात्र समर कोरवा की पढ़ाई हुई नियमित

    रहने और भोजन की व्यवस्था मिलने से पढ़ाई पर ध्यान देना हुआ आसान कोरबा 11 अक्टूबर 2026/ जिले के ग्रामीण क्षेत्र के पहाड़ी कोरवा छात्र समर कोरवा के परिवार की…

    Read more

    NATIONAL

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी