Ro no D15139/23

जनभागीदारी से साकार हो रहा टीबी मुक्त रायगढ़ का संकल्प, 358 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त

कलेक्टर ने निक्षय मित्रों को किया सम्मानित, उपचाररत टीबी मरीजों को मिल रहा पोषण एवं उपचार सहयोग

*जिला स्तरीय क्षय उन्मूलन कार्यकारिणी की अंतर्विभागीय बैठक सम्पन्न*

रायपुर, 18 जून 2026/राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय क्षय उन्मूलन कार्यकारिणी की अंतरविभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत उत्कृष्ट योगदान देने वाले निक्षय मित्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कलेक्टर ने कहा कि टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य केवल शासकीय प्रयासों से नहीं, बल्कि समाज की व्यापक सहभागिता से ही प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे औद्योगिक संस्थानों एवं निक्षय मित्रों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की।

बैठक में बताया गया कि एनटीपीसी लारा, जेपीएल, हिंडालको, अडानी, जिंदल साउथ वेस्ट स्टील, सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स, नालवा, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड तथा एसईसीएल सहित विभिन्न औद्योगिक संस्थान प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। इन संस्थानों द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पंजीकृत उपचारत समस्त टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें नियमित फूड बास्केट, पोषण सहायता एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही लैब तकनीशियनों की व्यवस्था कर जांच एवं उपचार सेवाओं को भी सुदृढ़ किया जा रहा है।

बैठक में टीबी मरीजों की वर्तमान स्थिति, उपचार सफलता दर, निक्षय पोषण योजना के तहत भुगतान, टीबी प्रिवेंटिव थेरेपी तथा टीबी मुक्त पंचायत अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने बताया कि जिले की 550 ग्राम पंचायतों में से 358 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया जा चुका है, जो जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

  • Related Posts

    श्रम विभाग की सहायता से बसंती बाई की बेटी की पढ़ाई को मिला संबल

    कोरबा 11 अक्टूबर 2026/ जिले के राठौर मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 29 की निवासी श्रीमती बसंती बाई यादव के पति श्री नरेश यादव मिस्त्री का काम करते हैं। सीमित आय में…

    Read more

    छात्रावास की सुविधा से छात्र समर कोरवा की पढ़ाई हुई नियमित

    रहने और भोजन की व्यवस्था मिलने से पढ़ाई पर ध्यान देना हुआ आसान कोरबा 11 अक्टूबर 2026/ जिले के ग्रामीण क्षेत्र के पहाड़ी कोरवा छात्र समर कोरवा के परिवार की…

    Read more

    NATIONAL

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी