Ro no D15139/23

महान नदी में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 3 ट्रैक्टर जब्त

रायपुर, 19 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ में खनिज संपदा के अवैध दोहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बलरामपुर जिले में खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महान नदी क्षेत्र से अवैध रेत परिवहन में संलिप्त तीन ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार, खनिज विभाग की टीम ने राजपुर विकासखंड के सिंहचौरा और गोपालपुर ग्राम स्थित महान नदी क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टीम ने जांच के दौरान रेत से भरे तीन ट्रैक्टर वाहनों को पकड़ा। वाहन चालकों द्वारा रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई की गई।

जिला खनिज अधिकारी श्री राहुल गुलाटी ने बताया कि जब्त किए गए सभी वाहनों को अग्रिम कार्रवाई के लिए राजपुर थाना की अभिरक्षा में रखा गया है। संबंधित वाहन स्वामियों के विरुद्ध खनिज नियमों एवं प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार खनिज संपदा के संरक्षण तथा अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिले में लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    रक्तदान के साथ सेवा का सम्मान, शहर के प्रतिष्ठानों में मिलेंगी विशेष छूट

        रक्तदाताओं को होटल में भोजन, रविभवन में मोबाइल खरीदी और अस्पतालों में मिलेगा विशेष लाभ रायपुर 22 सितंबर 2026। सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को जन-जन…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत होगा सेवा महाकुंभ का आयोजन

        जरूरतमंदों के लिए छह प्रकार की सेवा में स्वेच्छा से योगदान दे सकेंगे नागरिक रायपुर, 22 सितंबर 2026/ सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकार की भावना को जन-जन से…

    Read more

    NATIONAL

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज