Ro no D15139/23

जगदलपुर में जिला टास्क फोर्स की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न नशा मुक्ति और कोटपा एक्ट के क्रियान्वयन पर जोर

जगदलपुर, 19 जून 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर श्री एआर राणा की उपस्थिति में शुक्रवार को कलेक्टोरेट के आस्था हॉल में जिला टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के जिला नोडल अधिकारियों ने उपस्थित होकर अपने-अपने विभागों के प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किए, जिसके बाद प्रशासन द्वारा तंबाकू नियंत्रण और नशा मुक्ति को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक में युवाओं और छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने तथा तंबाकू नियंत्रण अधिनियम (कोटपा) को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे तंबाकू नियंत्रण को लेकर हर सप्ताह नियमित रूप से चालानी कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगाम कसी जा सके। इसके साथ ही शैक्षणिक संस्थानों के आसपास के माहौल को सुरक्षित बनाने के लिए शिक्षा विभाग के जिला नोडल अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे नगर निगम के साथ समन्वय स्थापित कर निगम क्षेत्र के सभी विद्यालयों के 100 मीटर के दायरे में अनिवार्य रूप से रेड जोन लाइन का निर्माण करवाएं।

प्रशासन ने सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के सभी विभागों को आगामी 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस व्यापक स्तर पर मनाने और इसके तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए हैं। इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में डीएसपी सुशांता लकड़ा तथा नारकोटिक्स विभाग से श्रीनिवास वर्मा सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी और नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रक्तदान के साथ सेवा का सम्मान, शहर के प्रतिष्ठानों में मिलेंगी विशेष छूट

        रक्तदाताओं को होटल में भोजन, रविभवन में मोबाइल खरीदी और अस्पतालों में मिलेगा विशेष लाभ रायपुर 22 सितंबर 2026। सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को जन-जन…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत होगा सेवा महाकुंभ का आयोजन

        जरूरतमंदों के लिए छह प्रकार की सेवा में स्वेच्छा से योगदान दे सकेंगे नागरिक रायपुर, 22 सितंबर 2026/ सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकार की भावना को जन-जन से…

    Read more

    NATIONAL

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज