Ro no D15139/23

योग संगम पोर्टल पर पंजीयन कर बनें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अभियान का हिस्सा

पंजीकृत प्रतिभागियों को मिलेगा ऑनलाइन प्रमाण-पत्र, 21 जून को जिलेभर में होगा सामूहिक योगाभ्यास’

कोरबा, 19 जून 2026/12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 (रविवार) को प्रातः 07 बजे से 7.45 बजे तक जिले सहित पूरे प्रदेश में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग‘‘ निर्धारित की गई है। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में इस जन स्वास्थ्य अभियान से जुड़ने की अपील की गई है।
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अंतर्गत शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, स्वयंसेवी संगठनों, महिला एवं युवा समूहों सहित सभी नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।
योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नागरिक एवं संस्थाएं ‘योग संगम पोर्टल’ पर पंजीयन कर सकते हैं।’ पंजीयन, आयोजन एवं सहभागिता संबंधी समस्त जानकारी https://yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam
पर उपलब्ध है। कार्यक्रम के आयोजन उपरांत संबंधित फोटो एवं वीडियो पोर्टल पर अपलोड किए जाने पर प्रतिभागियों एवं संस्थाओं को ऑनलाइन प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा।

आयुष मंत्रालय द्वारा इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ’गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ स्थापित करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। इसके लिए देशभर में अधिक से अधिक लोगों को योग कार्यक्रम से जोड़ने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिले के नागरिक भी योग संगम पोर्टल पर पंजीयन कर इस राष्ट्रीय एवं ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बन सकते हैं।
जिला प्रशासन ने सभी विभागों, स्थानीय निकायों, शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक इकाइयों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों से अपील की है कि वे योग दिवस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें तथा अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी योग से जोड़ें।

  • Related Posts

      नोनी सुरक्षा योजना से खिरमेन को बच्चों के भविष्य का मिला भरोसा

      आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से मिली योजना की जानकारी, आवेदन कर योजना से जुड़ीं खिरमेन आर्थिक सुरक्षा की उम्मीद से बच्चों के भविष्य को लेकर कम हुई चिंता सही जानकारी और…

    Read more

    रंगोलियों में सजी रचनात्मकता, दिव्यांग बच्चों ने हुनर से भरे आत्मविश्वास के रंग

      सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर में दिव्यांग बच्चों ने रंगोलियों के माध्यम से किया प्रतिभा और सृजनशीलता का प्रदर्शन रायपुर, 23 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन