Ro no D15139/23

खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

Khan Sir Hearing: पटना के चर्चित खान सर के मामले में शनिवार को कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने का फैसला लिया गया. कोर्ट ने अगले आदेश तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. साथ ही उनके तीन स्टाफ को भी राहत दी गई है. कोर्ट की ओर से ‘नो कोर्सिव’ मिला है. इसका मतलब यह होता है कि अगले आदेश तक उन पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जाएगी.

कोर्ट में पुलिस ने पेश की केस डायरी

जानकारी के मुताबिक, खान सर के दोनों गार्ड्स को ज्यूडिशियल कस्टडी में रखा जाएगा. अब इस मामले में अगली सुनवाई 25 जून को होगी. बताया जा रहा है कि शनिवार को कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान पुलिस की ओर से केस डायरी पेश की गई. ऐसे में खान सर को एक बार फिर बड़ी राहत मिल गई है.

खान सर के वकील ने क्या बताया?

कोर्ट में सुनवाई को लेकर खान सर के वकील ने बताया कि पुलिस की ओर से केस डायरी पढ़ने के लिए हैंडओवर किया गया है. 25 तारीख को फाइनल हियरिंग होगी. खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई है. उनके 3 अन्य स्टाफ को लेकर भी फैसला लिया गया है.

खान सर ने दायर की थी जमानत याचिका

फायरिंग मामले में खान सर की ओर से अग्रिम जमानत याचिका पटना सिविल कोर्ट में दायर की गई थी. खान सर ने अपनी जमानत याचिका में कहा था कि हम पर लगे आरोप निराधार हैं. गोली चलने के मामले से मेरा कोई संबंध नहीं है. खान सर के अलावा उनके फायरिंग करने वाले दोनों गार्ड्स की बेल के लिए भी अप्लाई किया गया था.

रौशन आनंद ने खान सर पर लगाया आरोप

खान सर और रौशन आनंद के बीच मामला लगातार गरमाया हुआ है. पिछले दिनों रौशन आनंद जब जेल से बाहर आए थे तब उन्होंने खान सर पर हत्या का आरोप लगाया था. उन्होंने यह भी कहा था कि जेल में उनकी हत्या की साजिश रची गई थी. प्रिंस यादव की हत्या का आरोप उन्होंने खान सर पर लगाया था. साथ ही वे कदमकुआं थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे, लेकिन मामला दर्ज नहीं होने पर देर रात थाने के बाहर ही उन्होंने धरना दिया था.

  • Related Posts

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    मुंबई स्थित IIT बॉम्बे में छात्र की आत्महत्या के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है. छात्रों, अभिभावकों और अन्य लोगों ने कॉलेज के बाहर प्रदर्शन के बाद…

    Read more

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

      98 साल के लालकृष्ण आडवाणी, उनकी बेटी प्रतिभा और बहू गीतिका को एसआईआर के तहत नोटिस जारी किया गया है. बताया गया है कि साल 2002 की मतदाता सूची…

    Read more

    NATIONAL

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज