Ro no D15139/23

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बीजापुर के 16 हजार से अधिक किसानों को मिला लाभ

पीएम किसान उत्सव दिवस पर जैविक कृषि कार्यशाला और कृषक सम्मेलन का आयोजन

 

रायपुर, 20 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 20 जून को योजना की 23वीं किस्त जारी की। इसके तहत बीजापुर जिले के 16 हजार 693 किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 3 करोड़ 34 लाख रुपये से अधिक की राशि सीधे हस्तांतरित की गई। यह योजना किसानों को आर्थिक संबल प्रदान कर उनकी खेती-किसानी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

 

इस अवसर पर कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र बीजापुर के संयुक्त तत्वावधान में “पीएम किसान उत्सव दिवस” मनाया गया। कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आयोजित जैविक कृषि कार्यशाला एवं कृषक सम्मेलन में लगभग 400 किसानों ने भाग लिया और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा l कार्यक्रम में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन विभाग, किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) तथा बीआरसी समूहों द्वारा कृषि आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, जैविक खेती, कृषि विविधीकरण तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई।

 

मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी विकास समिति के अध्यक्ष श्री रूपसाय सलाम ने कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने किसानों को सुगंधित धान बीज, ढैंचा बीज, स्प्रिंकलर पाइप सेट सहित विभिन्न कृषि आदान एवं उपकरण वितरित किए। अपने संबोधन में श्री सलाम ने किसानों को समन्वित कृषि, जैविक खेती तथा लघु वनोपज आधारित आजीविका गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक और टिकाऊ कृषि पद्धतियां किसानों की आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगी।

 

कलेक्टर श्री विश्वदीप ने किसानों को नारियल एवं ऑयल पाम जैसी लाभकारी फसलों की खेती अपनाने, समय पर खाद-बीज का उठाव करने तथा शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उप संचालक कृषि ने विभागीय योजनाओं और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए किसानों से कृषि आधारित शासकीय योजनाओं से जुड़कर आय बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यशाला के दौरान किसानों ने जैविक खेती के प्रति विशेष रुचि दिखाई और इसे अपनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री शंकरैया माड़वी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री सोनू पोटाम, उपाध्यक्ष श्री दिनेश पुजारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में सिंचाई और विकास को बढ़ावा जशपुर जिले में मैनी एनीकट निर्माण के लिए 70.99 करोड़ रुपये स्वीकृत

      रायपुर, 6 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जल संसाधनों के विकास और किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण…

    Read more

    अब जरूरतों के लिए नहीं फैलाने पड़ते हाथ, महतारी वंदन से आत्मनिर्भरता की राह पर ईश्वरी

      हर महीने मिलने वाले एक हजार रुपये से संवारी सब्जी-बाड़ी, बच्चों की पढ़ाई में भी मिल रहा सहारा *कभी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए लेना पड़ता था उधार, अब अपनी…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी