Ro no D15139/23

दंतेवाड़ा के प्रगतिशील पशुपालकों ने आमदी में सीखी आधुनिक पशुपालन की उन्नत तकनीकें

धमतरी, 21 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले के मुख्य ग्राम इकाई आमदी स्थित गौ शाला में आज दंतेवाड़ा जिले से आए प्रगतिशील पशुपालकों के अध्ययन भ्रमण दल के लिए विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पशुपालकों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक पशुपालन पद्धतियों से अवगत कराकर दुग्ध उत्पादन बढ़ाने तथा पशुपालन को अधिक लाभकारी बनाना रहा।

प्रशिक्षण के दौरान पशु प्रजनन विशेषज्ञ डॉ. टी.आर. वर्मा ने पशुओं में नस्ल सुधार, संतुलित एवं पोषणयुक्त आहार प्रबंधन, वैज्ञानिक पशुपालन, पशु स्वास्थ्य संरक्षण तथा आधुनिक प्रजनन तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कृत्रिम गर्भाधान में सेक्स-सॉर्टेड सीमन के उपयोग से उच्च दुग्ध उत्पादन क्षमता वाली मादा बछियों की प्राप्ति की संभावना बढ़ जाती है, जिससे पशुपालकों की आय में वृद्धि हो सकती है।

कार्यक्रम में ऋतु में आई गाय का प्रत्यक्ष कृत्रिम गर्भाधान कर तकनीक का व्यवहारिक प्रदर्शन भी किया गया। इससे पशुपालकों को वैज्ञानिक विधियों को समझने और उन्हें अपने क्षेत्र में अपनाने का अवसर मिला। विशेषज्ञों ने पशुपालकों को पशुओं के नियमित टीकाकरण, कृमिनाशन, स्वच्छता प्रबंधन तथा हरे चारे के उत्पादन के महत्व के बारे में भी जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान पशुपालकों ने विभिन्न तकनीकी विषयों पर प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया तथा आधुनिक पशुपालन मॉडल का अवलोकन किया। उन्होंने गौठान में संचालित गतिविधियों और वैज्ञानिक प्रबंधन की सराहना की।

इस अवसर पर संस्था प्रभारी श्री एम.आर. नेताम (एवीएफओ) एवं श्री नेमीचंद निषाद (परिचारक) उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से पशुपालकों को आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ, जो भविष्य में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पशुओं की उत्पादकता सुधारने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

  • Related Posts

    महतारी वंदन से परिवार की जरूरतों के साथ बेटी के भविष्य के लिए बचत कर रहीं सतबत्ती कश्यप

      सुकन्या समृद्धि योजना में कर रहीं निवेश, बिहान समूह से जुड़कर वनोपज कारोबार और मछलीपालन से भी बढ़ा रहीं आय रक्षाबंधन के पहले महतारी वंदन योजना की राशि देने…

    Read more

    मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ

      जशपुर के 10 हजार विद्यार्थियों की होगी स्क्रीनिंग, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान से जोड़ने की…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक