Ro no D15139/23

मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 22 जून का जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के क्षेत्रों में कई जगहों पर अच्छी बारिश होने की संभावना है. वहीं 23 से 27 जून तक इन इलाकों में छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 22 से 27 जून तक, जबकि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में भी इस अवधि के दौरान कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं.

विभाग के अनुसार 22 से 27 जून के बीच छत्तीसगढ़, विदर्भ और पश्चिम मध्य प्रदेश में, जबकि 22 से 26 जून तक पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. इस दौरान पूर्वी व पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

बिहार, झारखंड के अलावा यहां भी होगी बारिश

22 से 27 जून के दौरान बिहार, झारखंड और ओडिशा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.  वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका)और सिक्किम में 22 से 27 जून तक जबकि गंगा तटीय पश्चिम बंगाल (कोलकाता, हावड़ा, हुगली वाला इलाका) में 22 से 25 जून के दौरान अच्छी बारिश के आसार हैं.

पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार

22 से 27 जून तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. इस दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका भी है. वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में अलग-अलग दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

 

गुजरात और महाराष्ट्र के अलावा यहां होगी बारिश

22 से 27 जून के दौरान गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. कोंकण और गोवा में 23 से 27 जून तक अधिकांश इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक, बिजली और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं.

यूपी का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार उत्तर प्रदेश में 22 से 27 जून के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 जून के अलावा 25-27 जून के बीच अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि 23 और 24 जून को मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रह सकता है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26-27 जून को कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं, जबकि 22 से 25 जून के दौरान अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

  • Related Posts

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    UP Politics: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को पार्टी के चुनाव प्रबंधन से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी है. वह केंद्रीय कार्यालय…

    Read more

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

      भागलपुर | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कहलगांव खंड की ओर से विजयादशमी उत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत 101वें वर्ष…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?