Ro no D15139/23

नैनो उर्वरक के उपयोग से ग्राम सरई टिकरा के किसान की कम लागत में लहलहा रहीं फसलें दानेदार यूरिया का बेहतरीन विकल्प बना ’नैनो उर्वरक’, सुरक्षित हो रही मिट्टी और बच रहा परिवहन खर्च

अम्बिकापुर 22 जून 2026/    आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों को अपनाकर किसान अब न केवल अपनी आय बढ़ा रहे हैं, बल्कि खेती की लागत कम कर खेत की मिट्टी को भी सुरक्षित कर रहे हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम सरई टिकरा के प्रगतिशील किसान श्री महेंन्द्र प्रसाद राजवाड़े ने। पिछले तीन वर्षों से खेती से जुड़े महेंद्र आज अपने क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए एक मार्गदर्शक बन गए हैं। उन्होंने पारंपरिक दानेदार यूरिया को छोड़कर ’नैनो उर्वरक’ का सफलतापूर्वक उपयोग किया है, जिससे उनकी फसलों की पैदावार में वृद्धि हुई है।

फसल चक्र और नैनो यूरिया का प्रभावी उपयोग
किसान महेंद्र राजवाड़े मुख्य सीजन में धान और गेहूं की खेती करते हैं। इसके बाद खाली समय का सदुपयोग करते हुए वे साग-सब्जियों का उत्पादन लेते हैं, जिनमें मुख्य रूप से भंटा (बैंगन), टमाटर, आलू, बरबटी और भिंडी शामिल हैं। उन्होंने नैनो यूरिया के उपयोग को लेकर बताया कि वे प्रति एकड़ मात्र एक डिब्बा (बॉटल) नैनो यूरिया का छिड़काव करते हैं। इसके लिए स्प्रे टंकी में केवल तीन ढक्कन नैनो यूरिया मिलाया जाता है। इस विधि से तरल यूरिया का सीधा छिड़काव पौधों की पत्तियों पर होता है, जिससे पौधे इसे तुरंत सोख लेते हैं।

नैनो उर्वरक के प्रमुख फायदे
किसान महेंद्र राजवाड़े ने बताया कि पारंपरिक दानेदार यूरिया जमीन के नीचे जाकर उसे कठोर और बंजर बनाता है, जबकि नैनो यूरिया पौधों के ऊपरी भाग पर ही रहता है। इससे जमीन पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता और मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनी रहती है। दानेदार यूरिया की भारी बोरियों को लाने के लिए गाड़ियों और मजदूरों की आवश्यकता होती थी। इसके विपरीत, नैनो यूरिया की छोटी बोतलों को किसान आसानी से अपने झोले में रखकर ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारी-भरकम बोरियों के परिवहन और भंडारण पर होने वाला खर्च शून्य हो गया है, जिससे खेती की कुल लागत में काफी कमी आई है। इसके छिड़काव से फसलें अधिक हरी-भरी और चमकदार हो जाती हैं। नैनो यूरिया के उपयोग के बाद से सब्जियों और फसलों में कीड़े-मकौड़े लगने की समस्या भी न के बराबर रह गई है।

नैनो उर्वरक अपनाने की किसानों से अपील
कृषक महेंद्र राजवाड़े कहा कि नैनो यूरिया सीधे पौधों को उपजाऊ बनाता है और जमीन को बंजर होने से बचाता है। दानेदार के मुकाबले इसकी लागत कम है और इसे लाने-ले जाने में कोई परेशानी नहीं होती। मेरी सभी किसान भाइयों को यही सलाह है कि वे खेती में नैनो यूरिया का ही उपयोग करें ताकि हमारी जमीन भी सुरक्षित रहे और फसल भी अच्छी हो।

महेंद्र राजवाड़े जैसे किसान यह साबित कर रहे हैं कि सही जानकारी और आधुनिक उत्पादों के उपयोग से खेती को न केवल लाभ का सौदा बनाया जा सकता है, बल्कि पर्यावरण और मृदा संरक्षण में भी अहम योगदान दिया जा सकता है। नैनो उर्वरक की सहज उपलब्धता और इसके बहुआयामी फायदों के कारण अब क्षेत्र के अन्य किसान भी इसके उपयोग के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

  • Related Posts

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा रायपुर: विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु, परम पावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब सोमवार 10 अगस्त को…

    Read more

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस

    प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज जशपुरनगर 09 अगस्त 2026/ प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी…

    Read more

    NATIONAL

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास