Ro no D15139/23

27 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला, 2000 से अधिक पदों पर भर्ती का अवसर

अम्बिकापुर 22 जून 2026/   छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2026-27 के लिए संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 27 जून 2026, शनिवार को राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऑडिटोरियम, अम्बिकापुर में किया जाएगा। रोजगार मेले में विभिन्न निजी क्षेत्र की कंपनियों से 2000 से अधिक रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त हुई है, जबकि अन्य रिक्तियों की संशोधित सूची भी समय-समय पर पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।

रोजगार मेले में विभिन्न निजी नियोजक उपस्थित रहेंगे तथा रिक्त पदों की पूर्ति के लिए सीधे साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीर्ण से लेकर स्नातक, आईटीआई एवं डिप्लोमा निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों के लिए संभावित मासिक वेतनमान 6 हजार रुपये से 25 हजार रुपये तक रहेगा।

रोजगार मेले में सरगुजा संभाग के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियां ऑनलाइन पंजीयन के माध्यम से भाग ले सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को ई-रोजगार पोर्टल एवं छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप पर रोजगार पंजीयन तथा रोजगार मेले हेतु पृथक पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।

जिन आवेदकों ने अभी तक विभागीय ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन नहीं कराया है, वे शीघ्र अपना पंजीयन कर सकते हैं। रिक्तियों की विस्तृत जानकारी ई-रोजगार पोर्टल   https://erojgar.cg.gov.in

अभ्यर्थी 27 जून 2026 को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट आकार का फोटो, पहचान पत्र, अनुभव प्रमाण-पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित होकर रोजगार मेले में सहभागिता सुनिश्चित करें।

अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, अम्बिकापुर, जिला सरगुजा (छत्तीसगढ़) से संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को रायपुर में

      8 हजार से अधिक पदों पर मिलेंगे रोजगार के अवसर अधिकाधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने और व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश अम्बिकापुर 23 सितम्बर 2026/ प्रदेश के युवाओं को…

    Read more

    ’सेवा संकल्प अभियान के तहत प्लास्टिक के उपयोग को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान’

      ’आकाशवाणी चैक और चैपाटी में दुकानदारों, विक्रेताओं एवं आम नागरिकों को किया गया जागरूक’ अम्बिकापुर 23 सितम्बर 2026/  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल,…

    Read more

    NATIONAL

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम