Ro no D15139/23

मैनपाट में प्रस्तावित चार बॉक्साइट खदानों की शांतिपूर्ण जनसुनवाई हेतु मजिस्ट्रियल ड्यूटी लगाई गई

अम्बिकापुर 22 जून 2026/   सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र में प्रस्तावित चार बॉक्साइट खदानों की पर्यावरण स्वीकृति के संबंध में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जनसुनवाई का आयोजन 23 जून 2026 को तहसील कार्यालय नर्मदापुर के सामने, मैनपाट में, 24 जून 2026 को शासकीय प्राथमिक शाला पथरई के प्रांगण, ग्राम पथरई, मैनपाट में, 01 जुलाई 2026 को कमलेश्वरपुर हाई स्कूल परिसर (थाना के बगल में), मैनपाट में तथा 02 जुलाई 2026 को माध्यमिक विद्यालय सरभंजा, मैनपाट में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। जनसुनवाई कार्यक्रम के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की मजिस्ट्रियल ड्यूटी निर्धारित की गई है।
आदेशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी सीतापुर श्री फागेश सिन्हा को सम्पूर्ण कार्यक्रम का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी मैनपाट श्री उमेश्वर सिंह बाज, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सरगुजा सुश्री चित्रलेखा, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी उप तहसील राजापुर श्री निखिल श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सीतापुर श्री राजेश यादव, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सीतापुर श्री उमेश तिवारी तथा अधीक्षक भू-अभिलेख जिला सरगुजा श्रीमती उषा नेताम को जनसुनवाई स्थलों पर मजिस्ट्रियल दायित्व सौंपा गया है।

  • Related Posts

    रक्तदान के साथ सेवा का सम्मान, शहर के प्रतिष्ठानों में मिलेंगी विशेष छूट

        रक्तदाताओं को होटल में भोजन, रविभवन में मोबाइल खरीदी और अस्पतालों में मिलेगा विशेष लाभ रायपुर 22 सितंबर 2026। सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को जन-जन…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत होगा सेवा महाकुंभ का आयोजन

        जरूरतमंदों के लिए छह प्रकार की सेवा में स्वेच्छा से योगदान दे सकेंगे नागरिक रायपुर, 22 सितंबर 2026/ सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकार की भावना को जन-जन से…

    Read more

    NATIONAL

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज