Ro no D15139/23

29 एवं 30 जून को होगा दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने तैयारियों को लेकर ली समीक्षा बैठक

 
रामगढ़ प्राचीनतम ऐतिहासिक स्थल में भव्य महोत्सव का होगा आयोजन ऋमंत्री राजेश अग्रवाल

अम्बिकापुर 24 जून 2026/   आषाढ़ माह के प्रथम दिवस पर 29 एवं 30 जून को विकासखंड उदयपुर स्थित रामवनगमन पर्यटन स्थल रामगढ़ में दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की पूर्व तैयारियों एवं सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कलेक्टर श्री अजीत वसंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, डीएफओ श्री अभिषेक जोगावत, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री रामसिंह ठाकुर, एसडीएम श्री बनसिंह नेताम, श्री रामराज सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि, समिति के सदस्य, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

महोत्सव के सफल आयोजन हेतु एजेंडावार चर्चा
बैठक में रामगढ़ महोत्सव के सफल आयोजन हेतु एजेंडावार चर्चा करते हुए विभिन्न विषयों पर सुझाव दिए गए। महोत्सव के सुचारू संचालन के लिए पार्किंग व्यवस्था, रामजानकी मंदिर परिसर में सीता बेंगरा गुफा से रामजानकी मंदिर तक सड़क के दोनों किनारों पर प्रकाश एवं विद्युत व्यवस्था, कार्यक्रमों का शेड्यूल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कार्यक्रम स्थल पर स्टॉल सजावट, राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी, कवि सम्मेलन, विद्यालयीन सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच

बैठक में कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही रामगढ़ महोत्सव में शामिल होने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए बस सुविधा उपलब्ध कराने का भी सुझाव दिया गया।

ऐतिहासिक एवं धार्मिक मान्यता-मंत्री श्री अग्रवाल
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्राकृतिक संपदा एवं ऐतिहासिक-धार्मिक मान्यताओं से समृद्ध रामगढ़ में इस वर्ष भी गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव रामगढ़ महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन भव्य स्वरूप में किया जाएगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी, विद्यालयीन प्रस्तुतियां, कवि सम्मेलन, शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियां आयोजित होंगी।

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से रामगढ़ महोत्सव को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रामगढ़ विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है और यह स्थल आस्था, संस्कृति, नाट्य परंपरा एवं पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

बैठक में कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रामगढ़ के ऐतिहासिक महत्व को केंद्र में रखते हुए बड़े उत्साह एवं व्यापक जनभागीदारी के साथ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करें, ताकि आगंतुकों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

  • Related Posts

    कलेक्टर  आकाश छिकारा की अध्यक्षता में समय सीमा बैठक आयोजित

      विकास कार्यों व जनहितैषी योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदाय करने हेतु शिविर की करें तैयारी-कलेक्टर श्री आकाश छिकारा जगदलपुर, 1 सितम्बर 2026/ कलेक्टर श्री…

    Read more

    जिले के 22 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को दी गई भावभीनी विदाई

      कलेक्टर  छिकारा ने सौंपे पेंशन भुगतान आदेश’ जगदलपुर, 01 सितम्बर 2026/ कलेक्ट्रेट के प्रेरणा कक्ष में विभिन्न विभागों में अपनी दीर्घकालिक सेवाएं पूरी कर चुके 22 शासकीय सेवकों के…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार