Ro no D15139/23

जिले के 22 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को दी गई भावभीनी विदाई

कलेक्टर  छिकारा ने सौंपे पेंशन भुगतान आदेश’

जगदलपुर, 01 सितम्बर 2026/ कलेक्ट्रेट के प्रेरणा कक्ष में विभिन्न विभागों में अपनी दीर्घकालिक सेवाएं पूरी कर चुके 22 शासकीय सेवकों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा उन्हें पेंशन भुगतान आदेश व सेवानिवृत्ति लाभ संबंधी आवश्यक दस्तावेज सौंपे।

कलेक्टर श्री छिकारा ने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्षों तक निष्ठापूर्वक शासकीय सेवा का निर्वहन कर सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त होना जीवन की एक अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने जिले के चहुंमुखी विकास में इन कर्मियों के अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए उन्हें जीवन की दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर ने कहा कि शासकीय व्यस्तताओं के चलते जो समय परिवार को नहीं मिल पाता था, अब वह अवसर है जब सभी को अपने परिजनों के साथ सुखद समय बिताना चाहिए और अपने अधूरे व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करना चाहिए। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि कर्मचारी केवल शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं, थके नहीं हैं, इसलिए समाज और प्रशासन को आज भी उनके लंबे प्रशासनिक व कार्य अनुभवों की आवश्यकता है। उन्होंने सभी से कनिष्ठ सहयोगियों का मार्गदर्शन करते रहने और एक सजग नागरिक के रूप में समाज निर्माण में निरंतर योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री अनिल कुमार पाठक, कोषालय शाखा के कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे। समारोह के समापन पर वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया, वहीं परिजनों ने जिला प्रशासन के इस आत्मीय व सम्मानजनक आयोजन के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता प्रकट की।

  • Related Posts

    देश के अग्रणी राज्यों में होगी छत्तीसगढ़ की पहचान : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

      0 नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर में विकास और समृद्धि का नया अध्याय : मुख्यमंत्री* 0 बस्तर को देश का सबसे विकसित आदिवासी अंचल बनाने के संकल्प…

    Read more

    मिट्टी के कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक

    *प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली अमर सिंह की जिंदगी* ​रायपुर, 05 सितंबर 2026/ बरसात के दिनों में टपकती खपरैल और सीलन भरी मिट्टी की दीवारें नारायणपुर नगर पालिका परिषद के…

    Read more

    NATIONAL

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात