Ro no D15139/23

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, पात्र विद्यार्थी निर्धारित तिथियों में करें आवेदन

अम्बिकापुर 24 जून 2026/   आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति द्वारा जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेजों, मेडिकल कॉलेजों, नर्सिंग कॉलेजों, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक संस्थाओं के प्राचार्यों, संस्था प्रमुखों, छात्रवृत्ति प्रभारियों तथा इनमें अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को सूचित किया गया है कि शिक्षा सत्र 2026-27 हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया ऑनलाइन संचालित की जा रही है।

विद्यार्थी विभागीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वर्ष 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल नवीनीकरण आवेदन हेतु 20 जून 2026 से तथा नवीन आवेदन हेतु 01 अगस्त 2026 से प्रारंभ किया जाएगा।

नवीनीकरण आवेदन की तिथियां
विद्यार्थी 30 जून, 30 सितम्बर, 30 नवम्बर एवं 30 दिसम्बर 2026 तक विभिन्न चरणों में आवेदन कर सकेंगे।

नवीन आवेदन की तिथियां
नवीन आवेदनों के लिए 30 अगस्त, 30 सितम्बर, 30 नवम्बर एवं 30 दिसम्बर 2026 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

विभाग द्वारा सभी संस्था प्रमुखों एवं छात्रवृत्ति प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं स्वीकृति संबंधी समस्त कार्यवाही निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें, ताकि सक्षम प्राधिकारी द्वारा छात्रवृत्ति की स्वीकृति, वितरण एवं भुगतान की प्रक्रिया जनवरी 2027 तक पूर्ण की जा सके।

पात्र विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समयावधि में आवश्यक दस्तावेजों सहित ऑनलाइन आवेदन कर छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त करें।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार )अड़ची में तालाब निर्माण से बदली रोजगार की तस्वीर, 100 से अधिक ग्रामीणों को गांव में ही मिला काम

    वीबी-जी राम जी के तहत 6.33 लाख रुपये की लागत से बन रहा तालाब, जल संरक्षण के साथ खेती-किसानी को मिलेगा सहारा NMMS और फेस अटेंडेंस ऐप से श्रमिकों की उपस्थिति…

    Read more

    राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम शिविर में 48 मरीजों का चिन्हांकन, कालड़ा हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ करेंगे निःशुल्क उपचार एवं सर्जरी

    चिरायु दलों द्वारा चिन्हांकित बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जाँच, बर्न, कटे-फटे होंठ, तालू और क्लब फुट के मरीजों को मिलेगा उपचार अम्बिकापुर 13 अक्टूबर 2026/   मुख्य चिकित्सा एवं…

    Read more

    NATIONAL

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव