Ro no D15139/23

तेजी से जारी है बागबहार-कोतबा सड़क का निर्माण कार्य 39.76 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण 10 किमी में सबग्रेड और 6 पुलियों का निर्माण पूरा

जशपुरनगर 25 जून 2026/ जिले के बागबहार-कोतबा मार्ग को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन के लिए चौड़ा और मजबूत बनाने का कार्य तेजी से प्रगति पर है। इस महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना के लिए राज्य शासन द्वारा 39.76 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के अनुसार जारी है और विभाग द्वारा इसे शीघ्र पूर्ण कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग संभाग पत्थलगांव ने बताया कि बागबहार-कोतबा मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए 30 सितम्बर 2025 को ठेकेदार मेसर्स अभय कंस्ट्रक्शन, जशपुर को कार्यादेश जारी किया गया था। निर्माण कार्य पूर्ण करने की समय-सीमा अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। वर्तमान में निर्माण एजेंसी द्वारा लगभग 10 किलोमीटर लंबाई में सबग्रेड स्तर तक चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वहीं बागबहार की ओर से जीएसबी (ग्रेन्युलर सब-बेस) कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जिसमें लगभग एक किलोमीटर हिस्से में जीएसबी कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा मार्ग पर 6 पुलियों का निर्माण भी पूर्ण कर लिया गया है तथा शेष कार्य निरंतर प्रगति पर है।

       विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्माण अवधि के दौरान आवागमन को यथासंभव सुगम बनाए रखने के लिए मार्ग के गड्ढों की अस्थायी मरम्मत की जा रही है। विभाग का कहना है कि सड़क की स्थायी और गुणवत्तापूर्ण सुविधा निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद ही उपलब्ध हो सकेगी। निर्माण कार्य के दौरान कुछ असुविधा स्वाभाविक है, लेकिन विभाग द्वारा कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज

      बलरामपुर में मेघों की मेहरबानी ​रायपुर,03 अक्टूबर 2026/राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 03 अक्टूबर 2026 तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून सीजन में पूरे राज्य…

    Read more

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदला श्याम बाई का जीवन

      रायपुर, 03 अक्टूबर 2026/​बारिश की बूंदें जहाँ अक्सर खुशियाँ लाती हैं, वहीं कुरूद विकासखंड के ग्राम पंचायत जी जामगांव की श्रीमती श्याम बाई पटेल के लिए यह मौसम लंबे…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी