Ro no D15139/23

सेवा सेतु बना आमजन का भरोसेमंद साथी, घर बैठे मिली शासकीय सेवा की सुविधा

डिजिटल पहल से समय, श्रम और धन की बचत,

कु. लोमेश्वरी साहू ने साझा किया सकारात्मक अनुभव

 

धमतरी 25 जून 2026/- छत्तीसगढ़ शासन की सेवाओं को आम नागरिकों तक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल आज हजारों लोगों के लिए सुविधा का सशक्त माध्यम बन गया है। इस डिजिटल मंच के जरिए नागरिक घर बैठे विभिन्न प्रमाण पत्रों एवं अन्य शासकीय सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा निर्धारित समय में सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

कुरूद तहसील के ग्राम करेली निवासी कु. लोमेश्वरी साहू उन लाभार्थियों में शामिल हैं, जिन्होंने सेवा सेतु के माध्यम से शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर अपने अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि पहले किसी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने हेतु तहसील कार्यालय के कई चक्कर लगाने पड़ते थे। आवेदन प्रक्रिया में समय के साथ-साथ अतिरिक्त खर्च भी होता था। कई बार आवश्यक दस्तावेजों और जानकारी के अभाव में प्रक्रिया और अधिक जटिल हो जाती थी।

सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से उन्होंने घर बैठे जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया, आवश्यक दस्तावेज अपलोड किए तथा आवेदन की स्थिति को नियमित रूप से ट्रैक किया। निर्धारित समयावधि में उन्हें जाति प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। एसडीएम कुरूद श्री नभ सिंह ने सौपा । इससे न केवल उनका समय बचा, बल्कि कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने और आवागमन पर होने वाले खर्च से भी मुक्ति मिली।

कु. लोमेश्वरी साहू बताती हैं कि सेवा सेतु ने शासकीय सेवाओं को नागरिकों के लिए अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाया है। ऑनलाइन व्यवस्था के कारण आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनी रहती है तथा नागरिकों को अपने आवेदन की स्थिति की जानकारी भी आसानी से मिलती रहती है। इससे लोगों का विश्वास शासन की सेवाओं के प्रति और अधिक मजबूत हुआ है।

उनका अनुभव दर्शाता है कि डिजिटल तकनीक के माध्यम से शासकीय सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार संभव है। सेवा सेतु आज नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और विश्वसनीय सेवाएं प्रदान कर “जनता के द्वार, डिजिटल सरकार” की अवधारणा को साकार कर रहा है। यह पहल सुशासन और डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

  • Related Posts

    सम्मान, स्नेह और शुभकामनाओं के साथ कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के आतिथ्य में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस

    वृद्धजनों का अनुभव और आशीर्वाद नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का आधार रू कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल शॉल-श्रीफल से वृद्धजनों का किया गया अभिनंदन, दीर्घायु जीवन के लिए दी…

    Read more

    अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों के चेहरे पर आई मुस्कान, सम्मान के साथ मिले सहायक उपकरण

    श्रवण यंत्र और छड़ी पाकर कमला बाई के चेहरे पर खिली मुस्कान कोरबा 01 अक्टूबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’  पहल के अंतर्गत आज टी.पी. नगर स्थित…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग