Ro no D15139/23

राम मंदिर दान चोरी मामले में 79 लाख बरामद, 8 आरोपियों को जेल, SBI के कई स्टाफ भी SIT के रडार पर

Ayodhya Ram Mandir News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को शुक्रवार को फैजाबाद अदालत में पेश किया गया, जहां करीब एक घंटे से अधिक चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को सोमवार तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. जांच एजेंसियों ने आरोपियों के कब्जे से 79 लाख 85 हजार रुपये नकद बरामद करने का दावा किया है. अभियोजन अधिकारी केसी वर्मा ने बताया कि मामले में आरोपियों को सोमवार को फिर अदालत में पेश किया जाएगा. वहीं, सहायक अभियोजन अधिकारी नवनीत कुमार ने कहा कि अगली सुनवाई एंटी करप्शन कोर्ट में होगी.

SBI कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में

अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि इस कथित गबन और चढ़ावा चोरी मामले में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के 5 से 6 कर्मचारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है. जांच एजेंसियां उनकी संभावित संलिप्तता की गहन जांच कर रही हैं. अधिकारियों के अनुसार, अब तक की कार्रवाई में नकदी के साथ कुछ आभूषण भी बरामद किए गए हैं. मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज है और इसके वित्तीय व तकनीकी पहलुओं की जांच जारी है. सोमवार को आरोपियों को दोबारा अदालत में पेश किए जाने के दौरान जांच से जुड़े अन्य तथ्यों पर भी सुनवाई होने की संभावना है.

चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी जांच और FIR दर्ज और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे ने मामले को नया मोड़ दे दिया है. सूत्रों के अनुसार, चंदा और चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के आरोपों के चलते दोनों पर पद छोड़ने का दबाव बढ़ रहा था. ऐसे में नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए चंपत राय और अनिल मिश्रा ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा सौंप दिया है. इस पूरे घटनाक्रम के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है.

CCTV का नाम ‘चढ़ावा-चोरी TV’ साबित होगा: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने सोशल मीडियो पर लिखा है कि, हमने तो पहले ही कहा था कि CCTV का नाम ‘चढ़ावा-चोरी TV’ साबित होगा. जिन लोगों ने ‘सत्रह’ बार लूटा, वो सैंकड़ों साल से इतिहास में बदनाम हैं, जिन्होंने केवल 40 दिन में ‘सत्तर’ बार लूटा वो तो इतिहास में इस महापाप के लिए ‘सात’ जन्मों के लिए काले अक्षरों में दर्ज़ हो जाएंगे. ये सोचा जाए जिन्होंने सात हफ़्ते में इतनी चोरी कर ली है, उन्होंने पिछले इतने सालों में कितना चुराया होगा, कितना आपस में बाँटा होगा, कितना चुपके से छुपाया-दबाया होगा और कितना अपने मुखिया तक पहुंचाया होगा. अखंड निंदनीय!

  • Related Posts

    PM MODI ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज महान बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उन्हें साहित्य की एक महान हस्ती के रूप में याद किया, जिनकी रचनाओं…

    Read more

    गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे

        0‘सारथी ही मालिक’ के सिद्धांत पर आधारित भारत टैक्सी, माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को साकार करते हुए सामूहिक स्वामित्व के माध्यम से…

    Read more

    NATIONAL

    PM MODI ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    PM MODI  ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे

    गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे

    राम मंदिर दान चोरी मामले में 79 लाख बरामद, 8 आरोपियों को जेल, SBI के कई स्टाफ भी SIT के रडार पर

    राम मंदिर दान चोरी मामले में 79 लाख बरामद, 8 आरोपियों को जेल, SBI के कई स्टाफ भी SIT के रडार पर

    डॉक्टर से IPS और अब IB चीफ: कौन हैं महेश दीक्षित, जिन्हें मिली देश की सबसे अहम जिम्मेदारी?

    डॉक्टर से IPS और अब IB चीफ: कौन हैं महेश दीक्षित, जिन्हें मिली देश की सबसे अहम जिम्मेदारी?

    पुणे मर्डर: क्या सिया करती थी ड्रिंक? मां बोली- दोषी है तो बेटी को उसी जगह से धक्का दे दिया जाए

    पुणे मर्डर: क्या सिया करती थी ड्रिंक? मां बोली- दोषी है तो बेटी को उसी जगह से धक्का दे दिया जाए

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा