Ro no D15139/23

गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…

 Gaya Ji Railway News:   जी से राजगीर जाने वाली बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गयी. रेलवे ट्रैक पर लोहे की प्लेट रखे जाने की सूचना मिलने के बाद ट्रेन चालक और गार्ड की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से समय रहते ट्रेन को रोक दिया गया.

कैसे बची सैकड़ों यात्रियों की जान?

इस सूझबूझ के कारण सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई और एक बड़ा रेल हादसा टल गया. घटना के बाद कुछ देर के लिए यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि रेलवे अधिकारियों और आरपीएफ की तत्परता से स्थिति जल्द ही सामान्य कर ली गयी.

रात 1:05 बजे गया जंक्शन से खुली थी ट्रेन

मिली जानकारी के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस रात करीब 1:05 बजे गया जंक्शन से राजगीर के लिए रवाना हुई थी. ट्रेन निर्धारित गति से आगे बढ़ रही थी. इसी दौरान चालक की नजर रेलवे ट्रैक पर रखी एक संदिग्ध लोहे की प्लेट पर पड़ी. स्थिति की गंभीरता को समझते हुए चालक ने बिना देर किए ट्रेन की गति कम की और अंतिम रोक सिग्नल के समीप ट्रेन को सुरक्षित रोक दिया. समय रहते ट्रेन रुक जाने से संभावित बड़ा हादसा टल गया.

Gaya Ji News: ड्राइवर और गार्ड ने दिखाई सूझबूझ

घटना के दौरान ट्रेन के चालक नवनीत कुमार और गार्ड राजीव कुमार ने पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी का परिचय दिया. दोनों ने स्थिति का तत्काल आकलन करते हुए सुरक्षा नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई की. चालक ने ट्रेन रोकने के साथ ही स्टेशन मास्टर, रेलवे कंट्रोल और संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी. उनकी त्वरित कार्रवाई की वजह से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकीं.

अधिकारियों ने ट्रैक का किया निरीक्षण

सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने पूरे ट्रैक का निरीक्षण किया और रेलवे लाइन पर रखी गयी लोहे की प्लेट को हटाया. साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि ट्रैक पूरी तरह सुरक्षित है और आगे किसी प्रकार का खतरा नहीं है. सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ट्रेन को आगे बढ़ाने की अनुमति दी गयी.

Rail Accident: 10 मिनट बाद फिर शुरू हुआ ट्रेन का परिचालन

रेलवे अधिकारियों द्वारा ट्रैक की जांच और लोहे की प्लेट हटाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लगभग 10 मिनट के भीतर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का परिचालन दोबारा शुरू कर दिया गया. ट्रेन को सावधानीपूर्वक आगे के लिए रवाना किया गया. इस दौरान यात्रियों को भी स्थिति की जानकारी दी गई, जिससे उनके बीच व्याप्त चिंता धीरे-धीरे समाप्त हो गयी.

यात्रियों में मची रही अफरा-तफरी

अचानक ट्रेन रुकने और रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध वस्तु मिलने की जानकारी मिलते ही यात्रियों के बीच कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कई यात्री अपने डिब्बों से बाहर निकलकर घटना की जानकारी लेने लगे. हालांकि रेलवे अधिकारियों और आरपीएफ ने यात्रियों को शांत रहने की अपील की और सुरक्षा व्यवस्था बनाएं रखी. अधिकारियों के आश्वासन के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली.

Buddha Purnima Express: मामले की जांच में जुटा रेलवे प्रशासन

घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है. रेलवे ट्रैक पर लोहे की प्लेट कैसे और किस उद्देश्य से रखी गयी. इसकी जांच शुरू कर दी गई है. आरपीएफ और संबंधित विभाग आसपास के क्षेत्र की जांच कर रहे हैं तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल की जा रही है. यदि इसमें किसी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

सतर्क कर्मचारियों की हो रही सराहना

इस घटना में ट्रेन चालक नवनीत कुमार और गार्ड राजीव कुमार की सूझबूझ और तत्परता की व्यापक सराहना हो रही है. उनकी समय पर की गई कार्रवाई ने संभावित बड़े रेल हादसे को टाल दिया और सैकड़ों यात्रियों की जान सुरक्षित रही. रेलवे अधिकारियों ने भी दोनों कर्मचारियों की सतर्कता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी जिम्मेदार कार्यशैली सुरक्षा व्यवस्था का उत्कृष्ट उदाहरण है. यात्रियों ने भी चालक और गार्ड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सतर्कता के कारण वे सुरक्षित अपने गंतव्य की ओर यात्रा जारी रख सकें.

  • Related Posts

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    कभी-कभी इतिहास में कोई एक साल ऐसा आता है, जिसके असर को समझे बिना आने वाले दशकों की राजनीति समझना मुश्किल हो जाता है. पाकिस्तान के मामले में वह साल…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!