Ro no D15139/23

इस एक्ट्रेस ने ठुकरा दिया था शाहरुख खान की बहन का रोल, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ की एक्ट्रेस सादिया सिद्दीकी ने शाहरुख खान को लेकर अपने दिल का एक अनसुना किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि जब उन्हें इस फिल्म में कास्ट किया गया था, तब वह शाहरुख खान से काफी प्रभावित थी और उनके साथ रोमांटिक रोल करना चाहती थी. हालांकि किस्मत ने उन्हें फिल्म में शाहरुख की बहन निकी का रोल दे दिया.

शाहरुख खान के साथ करना चाहती थी लव रोल

सादिया सिद्दीकी ने सिद्धार्थ कन्नन संग एक इंटरव्यू में बताया कि जब उन्हें फिल्म के लिए बुलाया गया, तब वह पहले से ही शाहरुख खान को बहुत पसंद करती थी. उन्होंने बताया, “जब मुझे फिल्म के लिए बुलाया गया, तब मैं शाहरुख के लिए पूरी तरह दिल से आकर्षित थी. यह सिर्फ पसंद नहीं थी, बल्कि एक गहरा इमोशन था. मैं किसी और को देख भी नहीं पाती थी. मैं उन्हें बहुत पसंद करती थी और आज भी करती हूं.” उन्होंने आगे हंसते हुए कहा कि वह चाहती थीं कि उन्हें फिल्म में शाहरुख की प्रेमिका का रोल मिले, लेकिन डायरेक्टर कुंदन शाह ने उन्हें बताया कि वह इस किरदार के लिए बहुत छोटी हैं.

बहन का रोल मिलने पर पहले किया था इनकार

सादिया को जब पता चला कि उन्हें शाहरुख की बहन का रोल दिया जा रहा है, तो उन्होंने पहले मना कर दिया था. उन्होंने कहा, “मैंने कहा था कि मैं उनके लिए वो फीलिंग्स नहीं रखती जो एक बहन के लिए होती हैं. अगर मेरे अंदर असली फीलिंग्स होंगी, तो वह स्क्रीन पर भी दिख जाएंगी और वो सही नहीं होगा.” इस पर डायरेक्टर कुंदन शाह हंस पड़े, लेकिन अंत में उन्होंने उन्हें समझाया कि उन्हें यह रोल ही करना होगा. उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए बहुत मुश्किल था, लेकिन मैं एक अच्छी एक्ट्रेस हूं. मेरे दिल में उनके लिए अलग फीलिंग्स थीं, लेकिन मेरी आंखें कुछ और ही कहानी बताती थी. मेरी आंखें कहती थीं कि वह मेरे भाई हैं.”

शाहरुख खान की दरियादिली ने जीता दिल

सादिया सिद्दीकी ने कहा कि उन्होंने कभी के लिए अपनी फीलिंग्स को खुलकर नहीं बताया. उन्होंने कहा, ‘मुझे यकीन है कि उन्हें इसका अंदाजा होगा. लेकिन वह सेट पर बहुत केयरिंग थे. एक सीन था जिसमें मैं उन्हें बीच पर एक ड्रीम सीक्वेंस में पीछा कर रही थी. उस वक्त बीच पर बहुत ज्यादा गर्मी थी. हमारी शूटिंग खत्म होने के बाद कुंदन शाह ने कहा कि उन्हें सिर्फ शाहरुख के साथ कुछ और शॉट्स लेने हैं. जब शाहरुख वापस आए, तो उन्होंने मुझसे पूछा, ‘तुम धूप में क्यों बैठी हो? कार में जाकर बैठो और पानी पी लो.’”

  • Related Posts

    Shah Rukh Khan के Mannat में घुस आए 2 सांप, एक 8 फीट का रेस्क्यू, दूसरा अब भी लापता

    बॉलीवुड के किंग खान Shah Rukh Khan का घर Mannat एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह कोई फिल्म या सेलिब्रिटी गॉसिप नहीं, बल्कि दो सांप हैं. रिपोर्ट…

    Read more

    आवारापन 2 की सक्सेस के बाद इमरान हाशमी की चमकी किस्मत, इन 4 फिल्मों से फिर करेंगे बॉक्स ऑफिस पर राज

    Emraan Hashmi Upcoming Movies: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल