Ro no D15139/23

क्या किसिंग सीन में कंगना रनौत ने काट दिए थे वीर दास के होंठ, क्या सच में बहा था खून? कॉमेडियन ने दिया जवाब

एक वायरल सोशल मीडिया दावा ने कंगना रनौत और कॉमेडियन वीर दास की 2014 की फिल्म ‘रिवॉल्वर रानी’ को फिर चर्चा में ला दिया. दावा किया गया कि फिल्म में एक किसिंग सीन के दौरान कंगना की वजह से वीर दास को चोट लग गई थी. अब इस पूरे मामले पर खुद वीर दास ने साफ बयान देकर सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है.

वीर दास ने क्या कहा?

वीर दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस दावे को पूरी तरह गलत बताया. उन्होंने लिखा, “यह कहानी पूरी तरह फिक्शन है. कंगना शूटिंग के दौरान पूरी तरह प्रोफेशनल थीं और वह एक बेहद टैलेंटेड आर्टिस्ट हैं. यह सब कहना उनके लिए गलत है.” वीर दास ने आगे लिखा, “उन्होंने आगे चलकर मुझे कुछ साल बाद मजाक में ‘टेररिस्ट’ कहा था, लेकिन सेट पर उनके साथ कोई दिक्कत नहीं हुई.”

यह दावा कहां से शुरू हुआ?

यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक जर्नलिस्ट ने सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में कहा, “वीर दास को अपने पॉडकास्ट पर लायी. शायद वो रो पड़ेगा, उस दर्दनाक समय के बारे में सोच रहा हूं जिससे वह गुजरा था. जब वह रिवॉल्वर रानी की शूटिंग कर रही थीं, तो उस सीन में उन्हें किस करना था. वो भूल गई और सीन खत्म होने के बाद भी नहीं रुकीं जारी…बेचारे का लिप काटके खून-खून कर दिया उसको.

कंगना रनौत का पुराना जवाब

यह पहली बार नहीं है जब इस तरह के आरोप सामने आए हो. साल 2023 में भी ऐसे पोस्ट सोशल मीडिया पर आए थे, जिसमें पर ऐसे आरोप लगे थे कि उन्होंने वीर दास को किस करने के दौरान उनके लिप को काट दिया था. तब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा स्टोरी पर इसपर रिएक्ट करते हुए लिखा था, “क्या मैंने ह्रितिक रोशन के बाद अब वीर दास की भी इज्जत खराब कर दी? यह कब हुआ?” उन्होंने इस पर हंसते हुए इमोजी भी लगाया था.

Revolver Rani Movie: फिल्म ‘रिवॉल्वर रानी’ क्या है?

साल 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म में कंगना रनौत ने लीड रोल निभाया था, जबकि वीर दास उनके अपोजिट नजर आए थे. फिल्म का निर्देशन साई कबीर श्रीवास्तव ने किया था. इसमें पियूष मिश्रा, जाकिर हुसैन और ज़ीशान क़ादरी जैसे कलाकार भी शामिल थे. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म पिट गई थी और इसने सिर्फ 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

  • Related Posts

    Varanasi Film: भगवान राम बनकर कुंभकर्ण से लड़ेंगे महेश बाबू… एसएस राजामौली ने फिल्म को लेकर दिया बड़ा अपडेट

    Varanasi Film Mahesh Babu Role: ‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर एसएस राजामौली ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर बड़ा खुलासा किया है. हाल ही में फ्रांस…

    Read more

    इतिहास का सबसे बुरा दौर? भारत को आयरलैंड में मिली करारी हार, क्या गौतम गंभीर की कुर्सी खतरे में है?

    Gautam Gambhir future: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पिछले 72 घंटे किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे. जिस टीम ने पिछले तीन-चार वर्षों में टी20 क्रिकेट में अपना दबदबा कायम…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल विधानसभा में आज UCC विधेयक पर महासंग्राम, ममता और रीतब्रत गुट में नंबर-1 बनने की होड़

    बंगाल विधानसभा में आज UCC विधेयक पर महासंग्राम, ममता और रीतब्रत गुट में नंबर-1 बनने की होड़

    30 दिन में काम नहीं हुआ तो 31वें दिन होंगे सस्पेंड, सम्राट चौधरी ने अफसरों को दी चेतावनी

    30 दिन में काम नहीं हुआ तो 31वें दिन होंगे सस्पेंड, सम्राट चौधरी ने अफसरों को दी चेतावनी

    मिडिल ईस्ट संकट पर ब्रेक? अमेरिका और ईरान ने हमले रोकने पर जताई सहमति

    मिडिल ईस्ट संकट पर ब्रेक? अमेरिका और ईरान ने हमले रोकने पर जताई सहमति

    क्या राबड़ी देवी खाली कर देंगी 10 सर्कुलर रोड? डेडलाइन की आखिरी तारीख आज, पूर्व CM के पास हैं ये 3 ऑप्शन

    क्या राबड़ी देवी खाली कर देंगी 10 सर्कुलर रोड? डेडलाइन की आखिरी तारीख आज, पूर्व CM के पास हैं ये 3 ऑप्शन

    जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील