Ro no D15139/23

चेक बाउंस मामले हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन 18 जुलाई एवं 21 नवंबर को

कोरबा, 30 जून 2026/प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के मार्गदर्शन में एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आगामी 18 जुलाई एवं 21 नवंबर को विशेष लोक अदालत में उन पक्षकारों जिसका परक्राम्य लिखत अधिनियम के अंतर्गत चेक बाउंस के मामले न्यायालय में लंबित है, उन्हें राजीनामा के माध्यम से निराकृत करा सकते हैं।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा संपूर्ण जिले कोरबा के समस्त न्यायाधीशों को चेक बाउंस के मामले को चिन्हांकित करने हेतु निर्देश दिये हैं और अधिक से अधिक चेक बाउंस के प्रकरणों में दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर उनके मध्य प्री-सीटिंग करने के निर्देश दिये गये हैं।  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा जिला एवं तालुकाओं में उक्त चेक बाउंस हेतु आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत का वृहद् एवं व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु समस्त वालंटियर को  निर्देश   दिया है और यह भी  निर्देश  दिया है कि वह सार्वजनिक स्थानों, बैंको एवं अन्य संस्थानों में जिनके द्वारा चेक बाउंस के मामले प्रस्तुत किये जाते हैं वहां जाकर भी प्रचार-प्रसार करें। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा समस्त लोगों को आव्हान किया गया है कि जिनके भी चेक बाउंस के मामले न्यायालय में लंबित हैं वह अपने मामलों को आयोजित विशेष चेक बाउंस लोक अदालत के माध्यम से निराकृत कर सरल एवं सुलभ न्याय प्राप्त करें और उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से यह भी आदेश जारी किया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य एवं लक्ष्य न्याय सबके लिए है तथा बैंक अधिकारियों से भी अपील की गई है कि बैंक से चेक बाउंस के मामलों को प्री-लिटिगेशन के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, तालुका विधिक सेवा समिति कटघोरा, पाली व करतला में प्रस्तुत कर सकते है।

  • Related Posts

    गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग ने जांच समिति गठित की

      समिति तीन दिनों में प्रमुख अभियंता को देगी रिपोर्ट रायपुर. 3 अक्टूबर 2026. लोक निर्माण विभाग ने राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन कार्य तथा राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं…

    Read more

    वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

      गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय विद्यालयों में बालिका शौचालय निर्माण का लक्ष्य रायपुर, 02 अक्टूबर…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी