Ro no D15139/23

रुद्रेश्वर कॉरिडोर को जल्द मिलेगी रफ्तार, धमतरी बनेगा छत्तीसगढ़ का प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष ने जिला पर्यटन समिति की बैठक में दिए कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश, जनप्रतिनिधियों ने बताया ऐतिहासिक पहल

 

धमतरी, 30 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पर्यटन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में रुद्रेश्वर कॉरिडोर की विस्तृत कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण किया गया। अध्यक्ष श्री शर्मा ने परियोजना की समीक्षा करते हुए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण कर प्रथम चरण के कार्यों को तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से धमतरी जिले का छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण स्थान है। जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों से जिले में पर्यटन विकास के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राचीन रुद्रेश्वर मंदिर परिसर में विकसित किया जा रहा रुद्रेश्वर कॉरिडोर धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। यह परियोजना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के पर्यटन विकास के विजन को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

महापौर श्री रामू रोहरा ने कहा कि रुद्रेश्वर कॉरिडोर के निर्माण से धमतरी को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सार्वा ने परियोजना की कार्ययोजना की सराहना करते हुए कहा कि यह धमतरी के लिए गौरव का विषय है। कॉरिडोर बनने से जिले की सांस्कृतिक एवं धार्मिक पहचान और अधिक सशक्त होगी।

बैठक में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने रुद्रेश्वर कॉरिडोर के प्रथम चरण में प्रस्तावित विकास कार्यों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। पर्यटन मंडल अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि प्रदेश के प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों की जानकारी परियोजना में प्रमुखता से प्रदर्शित की जाए। साथ ही घाट परिसर में 12 ज्योतिर्लिंगों की प्रतिकृतियां स्थापित करने, उद्यान एवं दीवारों पर भगवान शिव से जुड़े प्रतीकों, आभूषणों, पुष्पों एवं पौधों की जानकारी प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए।

जिला प्रशासन द्वारा धमतरी पर्यटन एवं रुद्रेश्वर कॉरिडोर पर आधारित विशेष वीडियो प्रस्तुति भी दिखाई गई। श्री शर्मा ने कहा कि रुद्रेश्वर मंदिर लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है, इसलिए मेला स्थल, मुक्तिधाम तथा अस्थि विसर्जन स्थल को यथावत एवं सुरक्षित रखा जाना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि धमतरी राम वनगमन पथ से जुड़े क्षेत्र में आता है, इसलिए परियोजना में इस ऐतिहासिक एवं धार्मिक विरासत का भी समुचित उल्लेख किया जाए।

बैठक के दौरान जिले के सोशल मीडिया क्रिएटर्स एवं पर्यटन क्षेत्र में सक्रिय समितियों को सम्मानित कर प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू, श्री प्रकाश बैस, श्री महेंद्र पंडित, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के संचालक श्री विवेक आचार्य, डीएफओ श्री कृष्ण यादव, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं पर्यटन समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत: राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ जारी

    वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में संकट के समय तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिला बड़ा आर्थिक संबल*   रायपुर, 01 अक्टूबर 2026/ प्रदेश के तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों को सामाजिक…

    Read more

    चिरमिरी जिला अस्पताल में 8 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुई सीटी स्कैन की सुविधा

      अब मरीजों को जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूसरे शहर: श्याम बिहारी जायसवाल *स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों के बीच मनाया जन्मदिन, अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर जाना…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग