Ro no D15139/23

दोहरे लोहे के पिंजरे (आयरन केज व्हील) वाले ट्रैक्टरों के सड़क पर संचालन पर होगी कार्रवाई कलेक्टर  रोहित व्यास ने जागरूकता प्रसार के साथ तत्काल रोक सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

जशपुरनगर 01 जूलाई 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क सुरक्षा एवं सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि खेतों में उपयोग के लिए लगाए जाने वाले दोहरे लोहे के पिंजरे (आयरन केज व्हील) वाले ट्रैक्टरों का सामान्य सड़कों, सीमेंट सड़कों तथा राष्ट्रीय राजमार्गों पर संचालन तत्काल प्रभाव से रोका जाए। कलेक्टर ने कहा कि आयरन केज व्हील केवल कृषि कार्यों के लिए बनाए गए हैं। इनका सार्वजनिक सड़कों पर उपयोग मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत है। ऐसे ट्रैक्टरों के सड़क पर चलने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है तथा सड़कों को भी गंभीर क्षति पहुंचती है। इससे दुघर्टना की भी आशंका रहती है।
बैठक में अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि जिले के कुछ क्षेत्रों में रबर टायरों के स्थान पर दोहरे लोहे के पिंजरे लगे ट्रैक्टरों का उपयोग सड़कों पर किया जा रहा है। इससे सड़कों की सतह तेजी से क्षतिग्रस्त हो रही है। साथ ही इस संबंध में माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत शपथ-पत्र का भी उल्लंघन हो रहा है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि खेतों में उपयोग के लिए लगाए गए लोहे के पिंजरे वाले पहियों को सार्वजनिक सड़क पर आने से पहले हटाकर रबर के टायर लगाना अनिवार्य है। बिना रबर टायर के ऐसे ट्रैक्टरों का किसी भी सार्वजनिक सड़क पर संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
कलेक्टर ने संबंधित विभागों को किसानों एवं ट्रैक्टर संचालकों के बीच व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें मोटर वाहन अधिनियम एवं सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी जा सके। साथ ही कहा कि निर्देशों का उल्लंघन करने वाले ट्रैक्टर संचालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई के साथ अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी। कलेक्टर ने जिला प्रशासन ने  संबंधित विभागों को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर बिना रबर टायर के दोहरे लोहे के पिंजरे (आयरन केज व्हील) वाले ट्रैक्टरों के सार्वजनिक सड़कों पर संचालन पर प्रभावी रोक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    नन्हे सितारों की प्रतिभा को मिला सम्मान, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के 33 विजेता पुरस्कृत

    कहानी, कविता, स्पेलिंग बी और स्पोकन इंग्लिश में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा बच्चों की मजबूत शैक्षणिक नींव के लिए फंडामेंटल न्यूमेरेसी, लर्निंग और रीडिंग स्किल्स जरूरीरू जिला पंचायत सीईओ जशपुरनगर…

    Read more

    नशा मुक्ति एवं एएमआर के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

    जशपुरनगर 30 सितंबर 2026 /खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला जशपुर द्वारा जशपुरांचल इंग्लिश स्कूल, मधुवन टोली, जशपुर नगर में नशा मुक्ति एवं एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर